×
Indore News: 23 साल पहले बना फोरलेन अब होगा आठलेन, इंदौर में सुपर काॅरिडोर पर एक और ब्रिज का निर्माण

Indore News: 23 साल पहले बना फोरलेन अब होगा आठलेन, इंदौर में सुपर काॅरिडोर पर एक और ब्रिज का निर्माण

दो साल बाद उज्जैन में लगने वाले सिंहस्थ मेले को देखते हुए इंदौर विकास प्राधिकरण ने सुपर कॉरिडोर पर एक और ब्रिज के निर्माण की तैयारी शुरू कर दी है। यह ब्रिज उस स्थान पर बनेगा, जहां 23 साल पहले चार लेन का ब्रिज बनाया गया था।

पुराने और नए ब्रिज की कुल चौड़ाई आठ लेन होगी, जिससे सिंहस्थ के दौरान बढ़ने वाले ट्रैफिक को इस मार्ग से गुजरने में आसानी होगी। यह ब्रिज कुर्मेडी रेलवे क्रॉसिंग पर बनेगा। ब्रिज का निर्माण दो साल में पूरा करना अधिकारियों के लिए चुनौती भी होगा, क्योंकि रेलवे ट्रैक पर ब्रिज निर्माण से पहले रेलवे सुरक्षा ऑडिट, अनुमति, निरीक्षण सहित कई प्रक्रियाओं का पालन करता है।

इस ब्रिज के निर्माण का ठेका इंदौर की एक कंपनी को मिला है। जून में नए फोरलेन ब्रिज के कार्यादेश जारी हो चुके हैं। पुराने ब्रिज की चौड़ाई 18 मीटर थी। अब दोनों ब्रिजों को मिलाकर कुल चौड़ाई 34 मीटर होगी, जबकि ब्रिज की लंबाई 600 मीटर से अधिक रहेगी। जहां ब्रिज बनना है, वहां पहले काफी पेड़ लगे हुए थे। उन्हें काटकर जमीन को समतल किया गया है। अब वहां बड़ी मशीनों की मदद से निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। मिट्टी परीक्षण का काम भी लगभग पूरा हो चुका है।

वर्ष 2004 के सिंहस्थ के समय जिस फोरलेन ब्रिज का निर्माण किया गया था, उसकी निर्माण एजेंसी टोल टैक्स भी वसूलती थी। हालांकि, ब्रिज का क्षेत्र नगर निगम सीमा में आने के बाद इंदौर की गाड़ियों से टोल वसूली बंद कर दी गई थी।

अनुबंध की अवधि समाप्त होने के बाद टोल नाका भी हटा दिया गया। नए ब्रिज का निर्माण ठेकेदार को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि सिंहस्थ से पहले इस पर यातायात शुरू किया जा सके। इस ब्रिज के पास ही नया बस स्टैंड भी बनाया जा रहा है। उसके संचालन शुरू होने के बाद इस ब्रिज पर ट्रैफिक का दबाव और बढ़ने की संभावना है।

Source link
#Indore #News #सल #पहल #बन #फरलन #अब #हग #आठलन #इदर #म #सपर #करडर #पर #एक #और #बरज #क #नरमण

Post Comment