इंदौर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बड़ी राहत मिलने वाली है। पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल ने पार्क रोड रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म-पांच को 24 कोच वाली ट्र…और पढ़ें
HighLights
- मुख्य रेलवे स्टेशन पर कम होगा दबाव
- 2.74 करोड़ रुपये का बजट मंजूर हुआ
- सिंहस्थ-2028 तक बनकर होगा तैयार
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल ने पार्क रोड रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म-पांच का विस्तार करने की तैयारी शुरू कर दी है। रेलवे महू एंड की ओर प्लेटफार्म की लंबाई बढ़ाएगा, ताकि 24 कोच वाली पूर्ण लंबाई की ट्रेनें यहां खड़ी हो सकें।
इससे यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने और उतरने में सुविधा मिलेगी। साथ ही इस प्लेटफार्म से अधिक ट्रेनों का संचालन संभव होगा, जिससे इंदौर के मुख्य रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का दबाव कम किया जा सकेगा। रेलवे लक्ष्मीबाई नगर और मांगलिया के गुड्स शेड का भी उन्नयन करेगा।
सिंहस्थ-2028 की तैयारियों, यात्रियों की बढ़ती संख्या और भविष्य की जरूरतों को देखते हुए प्लेटफार्म-पांच के विस्तार का निर्णय लिया गया है। इसके लिए रेलवे ने 2.74 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया है। विस्तार के बाद प्लेटफार्म पर 24 कोच वाली लंबी ट्रेनें पूरी तरह खड़ी हो सकेंगी। वर्तमान में लंबी ट्रेनों के कुछ डिब्बे प्लेटफार्म से बाहर रह जाते हैं, जिससे यात्रियों को चढ़ने और उतरने में परेशानी होती है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद यह समस्या समाप्त हो जाएगी।
चारों प्लेटफार्म की क्षमता बढ़ेगी
इंदौर रेलवे स्टेशन के चारों प्लेटफार्म 24 कोच की क्षमता के हैं। सिंहस्थ से पहले रेलवे प्लेटफार्म का भी उन्नयन करेगा। प्लेटफार्म के बीच मौजूद कर्व को भी समाप्त किया जाएगा, जिससे ट्रेनों के संचालन में सुविधा होगी।
यह होंगे प्रमुख फायदे
- 24 कोच वाली ट्रेनों का पूरा रैक प्लेटफार्म पर लगेगा।
- लंबी दूरी की अधिक ट्रेनों का संचालन संभव होगा।
- यात्रियों, विशेषकर बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को चढ़ने-उतरने में सुविधा मिलेगी।
- भीड़ प्रबंधन बेहतर होगा।
- सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को मजबूती मिलेगी।
ये कार्य भी होंगे
- महू में कोचिंग काम्प्लेक्स बनाया जाएगा।
- लक्ष्मीबाई नगर और मांगलिया के गुड्स शेड का उन्नयन होगा।
- गुड्स शेड की क्षमता बढ़ाई जाएगी।
- महू में मौजूदा कोचिंग मेंटेनेंस शेड के साथ कोचिंग काम्प्लेक्स विकसित किया जाएगा।
- सुरक्षा की दृष्टि से भी यह महत्वपूर्ण परियोजना होगी।
यह भी पढ़ें : अगले दो दिन इंदौर शहर में हल्की से मध्यम बारिश के आसार
Source link
#Indore #Railway #Station #कच #क #हग #इदर #रलव #सटशन #क #पलटफरमपच #जयद #टरन #क #ह #सकग #सचलन



Post Comment