×
Indore Rain Update: इंदौर में अगस्त की शुरुआत के साथ बरसेंगे बादल, मानसून में अब तक औसत से करीब 2.5 इंच कम बारिश

Indore Rain Update: इंदौर में अगस्त की शुरुआत के साथ बरसेंगे बादल, मानसून में अब तक औसत से करीब 2.5 इंच कम बारिश

Indore Weather Update: मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अगस्त में मध्य भारत और पश्चिम मध्य प्रदेश में सामान्य से अधिक बारिश की संभावना है। इससे इंदौर मे…और पढ़ें

Publish Date: Sat, 01 Aug 2026 08:45:01 AM (IST)Updated Date: Sat, 01 Aug 2026 09:14:37 AM (IST)

इंदौर में हो रही बारिश।

HighLights

  1. मौसम विभाग के अनुसार अगस्त में अच्छी बारिश से इस कमी की भरपाई संभव है
  2. जून-जुलाई में शहर में 378.8 मिमी बारिश दर्ज हुई, जबकि 444.2 मिमी होनी चाहिए
  3. इंदौर जिले में जून-जुलाई में 425.2 मिमी बारिश हो चुकी है, जो औसत से 4 मिमी ज्यादा

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर शहर में इस मानसून सीजन में अब तक औसत से 65.4 मिमी कम बारिश (Indore Rain Update) दर्ज की गई है। जून-जुलाई में शहर में 378.8 मिमी वर्षा हुई, जबकि सामान्य 444.2 मिमी होनी चाहिए थी। अब अगस्त में होने वाली बारिश से कमी की भरपाई की उम्मीद है।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार अगस्त में मध्य भारत सहित पश्चिम मध्य प्रदेश में सामान्य से अधिक बारिश की संभावना है। इसके चलते इंदौर में भी बारिश के दिन बढ़ेंगे। अगस्त के शुरुआती तीन-चार दिन रुक-रुक कर हल्की बारिश (Indore Ka Mausam) होगी। दिन में धूप और बादल का दौर रहेगा। सप्ताह के अंत तक बारिश की गतिविधियां तेज होने की संभावना है।

इंदौर जिले में हुई औसत से अधिक बारिश

इंदौर जिले की बात करें तो यहां जून-जुलाई में 425.2 मिमी बारिश हो चुकी है, जो औसत से चार मिमी अधिक है। जिले की अन्य तहसीलों में अच्छी बारिश होने से जिले का कोटा पूरा हो गया है। शुक्रवार को शहर में रुक-रुक कर बारिश हुई। एयरपोर्ट क्षेत्र में 4.5 मिमी बारिश दर्ज की गई और रीगल क्षेत्र में रात 10 बजे तक 15 मिमी. बारिश दर्ज हुई।

अगस्त में इंदौर में सर्वाधिक बारिश हुई

  • इंदौर में 24 घंटे में सर्वाधिक बारिश : 22 अगस्त 2020 को 263.4 मिमी
  • सर्वाधिक मासिक बारिश : वर्ष 1944 में 707 मिमी हुई थी बारिश
  • इंदौर जिले में अब तक हुई बारिश : 425.2 मिमी
  • इंदौर के एयरपोर्ट क्षेत्र में हुई बारिश 378.8 मिमी
  • इंदौर के रीगल क्षेत्र में हुई बारिश 391 मिमी

Source link
#Indore #Rain #Update #इदर #म #अगसत #क #शरआत #क #सथ #बरसग #बदल #मनसन #म #अब #तक #औसत #स #करब #इच #कम #बरश

Previous post

पिछोर में फिर बिना अनुमति लगी महापुरुष की प्रतिमा: रातों-रात स्थापित हुई स्वामी ब्रह्मानंद लोधी की मूर्ति,जांच में जुटी पुलिस – Shivpuri News

Next post

इंदौर में स्पीड ब्रेकर पर कार से भिडी कार, मां की गोद में खड़े बच्चे की डैशबोर्ड से टकराकर मौत

Post Comment