सराफा कारोबारियों की मानें तो पीएम मोदी की अपील के बाद सोना-चांदी के ग्राहकों में कमी आई है, जिसका असर सीधे तौर पर बाजार में देखने को मिल रहा है।
HighLights
- विदेशी बाजार कमजोर होने से इंदौर में सोना-चांदी घटा।
- ज्वेलर्स को उम्मीद है कि 10-15 दिनों में बाजार बदलेगा।
- फिर ग्राहकों की सीमित रूप से हलचल शुरू हो जाएगी।
नईदुनिया प्रतिनिधि,इंदौर। डालर में मजबूती के चलते अंतरराष्ट्रीय बुलियन वायदा मार्केट में सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिवस शुक्रवार देर रात वायदा लगातार गिरावट के बाद घटकर ही बंद हुआ। कामेक्स पर सोना वायदा 9 डालर घटकर 4045 डालर प्रति औंस और चांदी वायदा 32 सेंट घटकर 57.65 डालर प्रति औंस पर बंद हुई।
इसके भारतीय बाजारों में शनिवार को सोने और चांदी की कीमतों में आंशिक गिरावट दर्ज की गई। इंदौर में सोना केडबरी 350 रुपये घटकर 141500 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी चौरसा 500 रुपये घटकर 219500 रुपये प्रति किलो रह गई। दरअसल, फिलहाल भारतीय बााजरों में ग्राहकी बेहद सीमित है।
सराफा कारोबारियों की मानें तो पीएम मोदी की अपील के बाद सोना-चांदी के ग्राहकों में कमी आई है, जिसका असर सीधे तौर पर बाजार में देखने को मिल रहा है. हालांकि जब तक अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध की स्थिति बनी रहेगी, तब तक बाजार में उथल-पुथल का माहौल रहेगा।
इधर, ज्वेलर्स को पूरी उम्मीद है कि 10-15 दिनों में बाजार में ग्राहकों की सीमित रूप से हलचल शुरू हो जाएगी। देश में आगामी त्योहारी सीजन की शुरूआत से पहले सराफा बाजार में ज्वेलर्स की सक्रियता धीरे-धीरे बढ़ने लगी है।
आगामी रक्षाबंधन, जन्माष्टमी और फिर आने वाले वैवाहिक सीजन को देखते हुए ज्लेवर्स सोने-चांदी की खरीदारी बढ़ने पर विचार कर रहे है और नई-नई डिजाइनों में लाइट वेट के गहनें तैयार किए जा रहे हैं जिससे ग्राहकों का बजट नहीं बिगड़े।
इंदौर के बंद भाव
सोना केडबरी रवा नकद में 141500, सोना आरटीजीएस में 142250 (जीएसटी अतिरिक्त), सोना 22 कैरेट 130400 रुपये प्रति दस ग्राम (जीएसटी अतिरिक्त) है। शुक्रवार को सोना 141850 रुपये पर बंद हुआ। चांदी चौरसा 219500, आरटीजीएस 215550, चांदी टंच 220200 प्रति किलो और चांदी सिक्का 2550 रुपये (प्रति नग) के भाव बोले गए। शुक्रवार को चांदी 220000 रु. पर बंद हुई थी।
Source link
#Indore #Sarafa #Rate #August #करबर #सपतह #क #आखर #दन #इदर #म #सनचद #ससत #जनय #तज #दम



Post Comment