नईदुनिया प्रतिनिधि,इंदौर। पश्चिम एशिया में संकट गहराने के कार ब्रेंट क्रूड आइल की कीमत एक बार फिर 100 डालर प्रति बैरल के पार चली गई है। इससे महंगाई की चिंता बढ़ गई है और निवेशकों को आशंका है कि ब्याज दरें लंबे समय तक ऊंचे स्तर पर बनी रह सकती हैं।
इसके चलते अंतरराष्ट्रीय बुलियन वायदा मार्केट में सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिवस शुक्रवार शाम तक सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का दौर जारी रहा है। कामेक्स पर सोना वायदा 24 डालर टूटकर 4059 डालर प्रति औंस और चांदी वायदा आंशिक टूटकर 58.43 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई।
इसके चलते भारतीय बाजारों में भी दोनों धातुओं की कीमतों में गिरावट जारी रही। इंदौर में सोना केडबरी 800 रुपये टूटकर 141400 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी चौरसा 900 रुपये घटकर 222300 रुपये प्रति किलो रह गई। बाजार में फिलहाल ग्राहकी कमजोर है।
जुलाई मध्य से बाजार में राखी पूर्व की हलचल देखने को मिल सकती है। ज्वेलर्स का कहना है कि ईरान समर्थित हुतियों ने सऊदी अरब के दो तेल टैंकरों पर हमले का दावा किया, जबकि अमेरिका ने लगातार 12वीं रात ईरान पर हमले किए, जिससे खाड़ी क्षेत्र से एनर्जी सप्लाई में रुकावट की चिंता बढ़ गई।
इसके चलते कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आया, जिससे महंगाई के ऊंचे बने रहने की उम्मीदें मजबूत हुईं। इससे बाजारों में सितंबर में फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरें बढ़ाने की संभावना लगभग 78 फीसद तक आंकी गई, जिससे सोने जैसी बिना रिटर्न वाली संपत्ति का आकर्षण कम हो गया।
फिजिकल मार्केट की बात करें तो जून में स्विट्जरलैंड से सोने का निर्यात 3 प्रतिशत तक गिर गया, क्योंकि भारत और सऊदी अरब को मजबूत डिलीवरी के मुकाबले यूके और चीन को कमजोर शिपमेंट का असर ज्यादा रहा।
कामेक्स वायदा पर सोना वायदा 4059 डालर तक जाने के बाद ऊपर में 4060 डालर और नीचे में 4021 डालर प्रति औंस और चांदी 58.43 डालर तक जाने के बाद ऊपर में 58.46 डालर और नीचे में 57.07 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई।
इंदौर के बंद भाव
सोना केडबरी रवा नकद में 141400, सोना आरटीजीएस में 143000 (जीएसटी अतिरिक्त), सोना 22 कैरेट 131100 रुपये प्रति दस ग्राम (जीएसटी अतिरिक्त) है। गुरुवार को सोना 142200 रुपये पर बंद हुआ। चांदी चौरसा 222300, आरटीजीएस 220700, चांदी टंच 223000 प्रति किलो और चांदी सिक्का 2550 रुपये (प्रति नग) के भाव बोले गए। गुरुवार को चांदी 223200 रु. पर बंद हुई थी।
Source link
#Indore #Sarafa #Rate #July #इदर #म #सन #चद #रपय #ससत



Post Comment