नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। अमेरिकी डालर में कमजोरी से अंतरराष्ट्रीय बुलियन वायदा मार्केट में सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिवस शुक्रवार शाम तक सोने-चांदी में कोराबार बेहद सुस्त रहा जिससे कामेक्स पर दोनों धातुओं में कमजोरी देखी गई। कामेक्स पर सोना वायदा 26 डालर टूटकर 4054 डालर प्रति औंस और चांदी वायदा मामूली घटकर 57.97 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई।
इधर, भारतीय बाजारों में चांदी में ऊंचे दामों पर लेवाली और छोटे निवेशकों की मुनाफा वसूली की बिकवाली आने से चांदी चौरास 300 रुपये घटकर 220000 रुपये प्रति किलो रह गई। घटे दामों पर भी व्यापार बेहद सुस्त है। वहीं सोना केडबरी भी कारोबार सुस्त रहा। सोना केडबरी 141850 रुपये प्रति दस ग्राम पर स्थिर रहा।
ज्वेलर्स का कहना है कि निवेशकों ने फेडरल रिजर्व की नई मानेटरी पालिसी और मिडिल ईस्ट में बढ़ते जियोपालिटिकल तनाव का आकलन किया। फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों को 3.50 फीसदी-3.75 फीसदी पर स्थिर रखा और चेयरमैन केविन वार्श ने महंगाई को नियंत्रित करने के लिए सेंट्रल बैंक की प्रतिबद्धता दोहराई।
इस बीच, जार्डन में अमेरिकी सैनिकों पर ईरानी मिसाइल हमलों के बाद अमेरिका द्वारा आईआरजीसी के कई ठिकानों पर हमले किए जाने से अमेरिका और ईरान के बीच फिर से सैन्य कार्रवाई शुरू होने से सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने की मांग आगे बढ़ सकती है।
जियोपालिटिकल अनिश्चितता और महंगाई के जोखिम के समय सोने के प्रति आकर्षण के बावजूद, ब्याज दरों के ऊंचे बने रहने की उम्मीदें इसकी कीमतों में और बढ़ोतरी को सीमित कर रही हैं।
सीएमई फेड वाच के अनुसार, बाजार अभी सितंबर में ब्याज दरें बढ़ने की 65 फीसदी संभावना मानकर चल रहा है, जो फेड की बैठक से पहले लगभग 81 फीसदी थी।
फिजिकल मार्केट की बात करें तो, जून में हांगकांग के जरिए चीन का नेट गोल्ड इंपोर्ट महीने-दर-महीने 5 फीसदी से अधिक घटकर 50.679 टन रह गया, जो इंपोर्ट की कमजोर मांग को दर्शाता है। भारत का फिजिकल मार्केट सुस्त रहा क्योंकि घरेलू कीमतें अधिक होने से खरीदार पीछे हट हुए है।
डीलरों का डिस्काउंट बढ़कर 56 डालर प्रति औंस हो गया, जो सात हफ्तों में सबसे ज्यादा है। हालांकि, चीन में खरीदारी में सुधार हुआ और सोना ग्लोबल स्पाट कीमतों के मुकाबले 3-6 डालर प्रति औंस के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा था। जून के अंत में लंदन वाल्ट्स में सोने का भंडार 0.77 फीसदी बढ़कर 9,464 टन हो गया।
वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की रिपोर्ट के अनुसार, भारत का जून तिमाही का नेट गोल्ड इंपोर्ट साल-दर-साल 23 फीसदी घटकर 98.1 टन रह गया, जबकि कुल सोने की मांग 6 फीसदी घटकर 131.4 टन रही। यह इंपोर्ट टैरिफ बढ़ने के बाद भी मजबूत निवेश मांग के बावजूद कमजोर ज्वेलरी खपत को दर्शाता है।
कामेक्स वायदा- सोना वायदा 4054 डालर तक जाने के बाद ऊपर में 4110 डालर और नीचे में 4005 डालर प्रति औंस और चांदी 57.97 डालर तक जाने के बाद ऊपर में 59.15 डालर और नीचे में 57.87 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई।
इंदौर के बंद भाव
सोना केडबरी रवा नकद में 141850, सोना आरटीजीएस में 142100 (जीएसटी अतिरिक्त), सोना 22 कैरेट 130200 रुपये प्रति दस ग्राम (जीएसटी अतिरिक्त) है। गुरुवार को सोना 141800 रुपये पर बंद हुआ। चांदी चौरसा 220000, आरटीजीएस 215700, चांदी टंच 220700 प्रति किलो और चांदी सिक्का 2550 रुपये (प्रति नग) के भाव बोले गए। गुरुवार को चांदी 220300 रु. पर बंद हुई थी।
Source link
#Indore #Sarafa #Rate #July #इदर #म #चद #म #रपय #क #गरवट #जनय #सन #क #भव



Post Comment