×
इंदौर-ऋषिकेश एक्सप्रेस होगी डेली? रेलमंत्री से मिलेंगे सांसद, दिल्ली और उत्तराखंड यात्रियों को मिल सकती है राहत

इंदौर-ऋषिकेश एक्सप्रेस होगी डेली? रेलमंत्री से मिलेंगे सांसद, दिल्ली और उत्तराखंड यात्रियों को मिल सकती है राहत

इंदौर-ऋषिकेश एक्सप्रेस को नियमित चलाने की मांग तेज हो गई है। सांसद शंकर लालवानी रेलमंत्री से मुलाकात करेंगे। हेरिटेज पातालपानी-कालाकुंड ट्रेन जल्द शुर…और पढ़ें

Publish Date: Fri, 31 Jul 2026 12:47:47 PM (IST)Updated Date: Fri, 31 Jul 2026 12:47:47 PM (IST)

इंदौर-ऋषिकेश एक्सप्रेस ट्रेन को सप्ताह में चार दिन चलाई जाती है। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. इंदौर-ऋषिकेश एक्सप्रेस नियमित चलाने की मांग लंबे समय से जारी।
  2. सांसद शंकर लालवानी रेलमंत्री से करेंगे महत्वपूर्ण मुलाकात।
  3. नियमित ट्रेन से दिल्ली रूट यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर-ऋषिकेश एक्सप्रेस ट्रेन को सप्ताह में चार दिन चलाई जाती है। इसको नियमित चलाए जाने की मांग उत्तराखंड सांस्कृतिक संस्था द्वारा पिछले लंबे समय से की जा रही है। इंदौर से दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेनों में बहुत ज्यादा यात्रियों का दबाव रहता है। इसे नियमित कर दी जाए तो बड़ी संख्या में यात्रियों को राहत मिलेगी।

इंदौर-ऋषिकेश एक्सप्रेस ट्रेन चलाए जाने की मांग

  • इंदौर-ऋषिकेश एक्सप्रेस ट्रेन लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन से बुधवार व गुरुवार और शनिवार व रविवार को चलाई जा रही है। उत्तराखंड सांस्कृतिक संस्था के सदस्यों के अनुसार ट्रेन इंदौर, उज्जैन, गुना, ग्वालियर एवं दिल्ली होते हुए ऋषिकेश आवागमन करती है। फिलहाल इस मार्ग पर ट्रेनों का ज्यादा दबाव नहीं है। साथ ही अब ये मार्ग पूरी तरह से इलेक्ट्रिक हो चुका है।

  • नियमित ट्रेन चलाने के लिए रेलवे को अतिरिक्त रेक की आवश्यकता भी नहीं पड़ेगी। साथ ही रेलवे को आर्थिक फायदा होगा और बड़ी संख्या में यात्रियों को लाभ होगा। इसके नियमिम होने से गुना-ग्वालियर होते हुए दिल्ली सहित ऋषिकेश जाने वाले यात्रियों को एक नया विकल्प मिल जाएगा, क्योंकि इंदौर से दिल्ली की ओर जाने वाली सभी ट्रेनों में यात्रियों का बहुत ज्यादा दबाव रहता है।
  • सांसद ने की रेलमंत्री से मुलाकात

    सांसद शंकर लालवानी के अनुसार शुक्रवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात होगी। मंत्री को पत्र लिखकर इंदौर-ऋषिकेश एक्सप्रेस को नियमित करने की मांग की जाएगी।

    हेरिटेज ट्रेन चलाएं जाने की मांग

    • क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शधात्री समिति पश्चिम रेलवे मुंबई के पूर्व सदस्य जगमोहन वर्मा ने हेरिटेज ट्रेन पातालपानी-कालाकुंड ट्रेन चलाई जाने की शीघ्र घोषणा करने की मांग पश्चिम रेलवे मुंबई के महाप्रबंधक एवं रतलाम डीआरएम से की।
    • हेरिटेज ट्रेन को चार दिन चलने एवं डेमो ट्रेन के समय में मामूली बदलने से सैलानियों को सुविधा एवं रेलवे की आय में बढ़ोतरी होगी। डीआरएम रतलाम ने अगस्त में हेरीटेज पुनः चलाई जाने की घोषणा की, लेकिन अगस्त माह शुरू होने वाला है।

    Source link
    #इदरऋषकश #एकसपरस #हग #डल #रलमतर #स #मलग #ससद #दलल #और #उततरखड #यतरय #क #मल #सकत #ह #रहत

    Post Comment