×
Indore Sarafa Rate 5 August: इंदौर में सोना 1400 और चांदी 3300 रु. उछली

Indore Sarafa Rate 5 August: इंदौर में सोना 1400 और चांदी 3300 रु. उछली

इंदौर में सोना केडबरी 1400 रुपये उछलकर 143000 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी चौरसा 3300 रुपये उछलकर 224000 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। बाजार में फिलह…और पढ़ें

Publish Date: Wed, 05 Aug 2026 07:22:11 PM (IST)Updated Date: Wed, 05 Aug 2026 07:28:03 PM (IST)

इंदौर में सोने और चांदी के दाम।

HighLights

  1. सोना केडबरी 1400 रुपये उछलकर 143000 रुपये हुआ।
  2. चांदी चौरसा 3300 रुपये उछलकर 224000 रुपये हो गई।
  3. बाजार में फिलहाल ग्राहकी जैसी होना चाहिए वैसी नहीं है

नईदुनिया प्रतिनिधि,इंदौर। अमेरिका-ईरान के बीच संभावित बातचीत को लेकर बाजार अनिश्चितता में है। दरअसल अमेरिका वार्ता की बात कह रहा है और ईरान अमेरिका से सीधे किसी तरह की वार्ता जारी रहने से इनकार कर रहा है। ऐसे मिले-जुले संकेतों के आंकलन में बुलियन मार्केट भी लगा है।

बाजार अब अमेरिका लेबल मार्केट के आंक़ड़ों का इंतजार कर रहा है क्योंकि इसी से फेडरल रिजर्व की अगली नीति तय होगी। बुधवार को कामेक्स पर निवेशकों की सोने में लेवाली रहने से सोना वायदा 100 डालर उछलकर 4155 डालर प्रति औंस और चांदी वायदा 225 सेंट बढ़कर 61.18 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई। इसके चलते भारतीय बाजारों में भी सोने और चांदी की कीमतों में तेजी रही।

इंदौर में सोना केडबरी 1400 रुपये उछलकर 143000 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी चौरसा 3300 रुपये उछलकर 224000 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। बाजार में फिलहाल ग्राहकी जैसी होना चाहिए वैसी नहीं है लेकिन ज्वेलर्स को उम्मीद है कि 15-20 अगस्त से राखी पूर्व की हलचल बाजार में देखने को मिल सकती है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार के सट्टेबाज सितंबर में फेड द्वारा ब्याज दरें बढ़ाने की लगभग 65 प्रतिशत संभावना मानकर चल रहे हैं, जबकि न्यूयार्क फेड के प्रेसिडेंट जान विलियम्स ने दोहराया कि अगर महंगाई कम नहीं होती है तो पालिसी को और सख्त करने के लिए पालिसीमेकर्स तैयार हैं।

कामेक्स वायदा पर सोना 4155 डालर तक जाने के बाद ऊपर में 4179 डालर और नीचे में 4085 डालर प्रति औंस और चांदी 61.18 डालर तक जाने के बाद ऊपर में 61.88 डालर और नीचे में 59.24 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई।

इंदौर के बंद भाव

सोना केडबरी रवा नकद में 143000, सोना आरटीजीएस में 144300 (जीएसटी अतिरिक्त), सोना 22 कैरेट 132200 रुपये प्रति दस ग्राम (जीएसटी अतिरिक्त) है। मंगलवार को सोना 141600 रुपये पर बंद हुआ। चांदी चौरसा 224000, आरटीजीएस 221200, चांदी टंच 224900 प्रति किलो और चांदी सिक्का 2550 रुपये (प्रति नग) के भाव बोले गए। मंगलवार को चांदी 220700 रु. पर बंद हुई थी

Source link
#Indore #Sarafa #Rate #August #इदर #म #सन #और #चद #र #उछल

Previous post

Google News<a href="https://news.google.com/rss/articles/CBMikwJBVV95cUxQRHhhM0wyWkMtc25Sc19Xc1VEOE9YQVJNY3RYaGNCLTUzbWREeEdQbUV0cVF2ekwwOFFCajQwUzkzRlM4SFdyMmRlTzVSejVJNko5cjV2SlFReUw1QmFqeFRQSGU5dDMyNGJMbFQ0M2tkekhER0tLekFfZVlPQmQzZ0l2bmVKdzlkV2lRRzdxMUlxZFgzWjlpOGVFUXI5QXVUS1JUZThCR25zUTB4TTVhci11WkVLV1BoQXBiRDNwS0R2OU9IRk9FOHN0U2lMY3ppWEZJMlE4YnFPTU5GUDZCSF92U1g3ZGRpX1IwaExuYllfV05aWnBjblpLLTdUdG81OGVabUxFLTYxckpsME95Mjc1d9IBmAJBVV95cUxNcUE5SlJ4WGdRa2VLMFRndjJqRXZrUWUxSnNSVFJZVTZsR2UyVWNFSURiS0dBWnFlSmxSRW9pSFo3T2NOZU9lYzNBVjItaHZXTzcxRkotdlNFXzJKTy1GLUhWZVJabHJWUFBTb21iZ0xRc1dPWVY5UnpBWnN0Y3I1SnM4em11Q0JnbDZEV1paT1hYQmRoT2VEbGpPMGdvS1hDVlp0eTZoU2I2UGd4T2ZUR3hvUUlCUzNfQ0Z4Tlc5bHVvM3dQVHlDTWNvSXdwSkdnWERGd3JTY09taEJFVWM2REFmelByTXNfR2JtMzF5TWg5bkdkSkR6TWxmX01KNW12a3NqTnRvbGtlRVpvUVYtaE1NNnlYQTNp?oc=5" target="_blank">‘गजनी’ फेम एक्टर प्रदीप रावत का ब्लड कैंसर से निधन, 74 की उम्र में ली अंतिम सांस</a>  <font color="#6f6f6f">Aaj Tak News</font>

Next post

Tudor Drama Series ‘1536’ Based on Ava Pickett’s West End Play Set at HBO, BBC

Post Comment