खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदौर में जलसंकट के बिगड़े हालातों के बीच राजनीति भी गरमा गई। मंगलवार को कांग्रेस ने इस मुद्दे पर राजवाड़ा पर बड़ा प्रदर्शन किया। इसमें खुद प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी शामिल हुए। उन्होंने राजवाड़ा पर धरने को संबोधित करते हुए कहा कि जनता ने इंदौर से एक भी कांग्रेस का विधायक नहीं दिया। इंदौर विपक्ष विहीन है। भाजपा को जनता से कोई लेना-देना नहीं है। कांग्रेस फिर भी विपक्ष की भूमिका इंदौर में निभा रही है। इंदौरवासियों को अगले विधानसभा चुनाव में भाजपा को सबक सिखाना होगा।
ये भी पढ़ें- पानी के लिए तड़पता इंदौर: नर्मदा के तीन चरण भी नहीं बुझा पा रहे शहर की प्यास, टैंकर के दम पर जी रही आधी आबादी

2 of 3
इंदौर में जलसंकट को लेकर कांग्रेस ने राजवाड़ा पर प्रदर्शन किया।
– फोटो : अमर उजाला
कहीं गंदे पानी से मौतें तो कहीं पीने को ही पानी नहीं
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल ने कहा कि इंदौर से सफाई में नाम कमाया, लेकिन पानी को लेकर शर्मिंदा होना पड़ रहा है। पहले भागीरथपुरा में दूषित पानी के कारण मौतें हुई और अब लोगों को पीने का पानी नहीं मिल रहा है। पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि इंदौर जिले में भाजपा के 9 विधायक, सांसद और मेयर है, लेकिन फिर भी पानी को लेकर हालात बिगड़े हुए है। इन जनप्रतिनिधियों ने जनता का विश्वास खो दिया।
ये भी पढ़ें- ‘हर घर जल’ के दावों पर सवाल? 25 फीट गहरे कुएं में उतरकर पानी भर रहे मासूम; गंदे पानी पर निर्भर 45 परिवार

3 of 3
इंदौर में जलसंकट को लेकर कांग्रेस ने राजवाड़ा पर प्रदर्शन किया।
– फोटो : अमर उजाला
मटके फोड़कर जताया विरोध
धरने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता रैली के रूप में निगम मुख्यालय तक खाली मटके लेकर पहुंचे और गेट के सामने फोड़ कर विरोध जताया। प्रदर्शन को देखते हुए मुख्यालय पर पुलिस बल भी तैनात था। कांग्रेस कार्यकर्ता महापौर पानी दो, पानी नहीं दे सकते तो इस्तीफा दो के नारे लगाए। प्रदर्शन में पूर्व मंत्री बाला बच्चन, महिला प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी, शहर अध्यक्ष चिंटू चौकसे, कांग्रेस नेता राजेश चौकसे, अमित चौरसिया सहित अन्य नेता मौजूद थे। प्रदर्शन के बाद अफसरों को ज्ञापन भी दिया गया।
ये भी पढ़ें- पानी पर उठे सवालों के बीच मेयर का वॉटर टेस्ट: फिल्टर प्लांट पहुंचीं मालती राय,बोलीं-भोपाल में RO की जरूरत नहीं
यातायात भी हुआ बाधित
प्रदर्शन के लिए कांग्रेस ने राजवाड़ा को चुना। इस कारण मध्य क्षेत्र की ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ गई। एमजी रोड, कृष्णपुरा ब्रिज पर वाहनों की कतार लग गई। लोग ट्रैफिक से बचने के लिए गलियों में वाहन ले जाने लगे, लेकिन उन्हें वहां भी ट्रैफिक जाम मिला।
Source link
#Indore #Water #Crisis #इदर #म #जलसकट #क #लकर #सडक #पर #उतर #कगरस #खल #मटक #लकर #रजवड #पर #परदरशन



Post Comment