×
Indore Water Crisis: दुकानें बंद कर टंकियों पर उमड़ी भीड़, तीन किमी दूर से ला रहे पानी; आधे शहर में त्राहिमाम

Indore Water Crisis: दुकानें बंद कर टंकियों पर उमड़ी भीड़, तीन किमी दूर से ला रहे पानी; आधे शहर में त्राहिमाम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: Sabahat Husain

Updated Thu, 30 Apr 2026 06:31 AM IST

Indore Water Crisis: इंदौर में भीषण गर्मी के बीच जल संकट गहरा गया है। नर्मदा सप्लाई और टैंकर नाकाफी हैं। लोग दुकानें बंद कर दूर टंकियों से पानी ला रहे हैं, जिससे कामकाज प्रभावित हो रहा है और हालात लगातार गंभीर होते जा रहे हैं। पढे़ं पूरी खबर


इंदौर में पानी का संकट
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार

देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर के लिए अप्रैल 2026 की यह गर्मी किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं है। तापमान लगातार 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच रहा है, जिसके चलते शहर की जल वितरण व्यवस्था चरमरा गई है। नर्मदा पाइपलाइन में लीकेज और भूजल स्तर में गिरावट के कारण आधे से अधिक शहर पानी की बूंद-बूंद के लिए संघर्ष कर रहा है। नगर निगम द्वारा भेजे जा रहे टैंकर भी पर्याप्त साबित नहीं हो रहे हैं। लोग कई किलोमीटर दूर से पानी लाने को विवश हैं और अपनी नौकरी व व्यापार छोड़कर पानी की लाइनों में लग रहे हैं। भीषण गर्मी ने कई क्षेत्रों में जल संकट को और गहरा कर दिया है।


Source link
#Indore #Water #Crisis #दकन #बद #कर #टकय #पर #उमड #भड #तन #कम #दर #स #ल #रह #पन #आध #शहर #म #तरहमम

Post Comment