06:58 PM, 17-Jun-2026
ट्रंप ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की
फ्रांस में जी7 शिखर सम्मेलन के इतर मुलाकात से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खुलकर प्रशंसा की। ट्रंप ने कहा कि पीएम मोदी बेहद शांत, संयमित और प्रभावशाली नेता हैं। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, ‘मोदी शांत, संयमित और पूरी तरह जबरदस्त हैं, जबकि मैं ऐसा नहीं हूं’। दोनों नेताओं की मुलाकात के दौरान भारत-अमेरिका संबंधों, व्यापार, तकनीक और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा हुई। ट्रंप की यह टिप्पणी सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गई है।
06:58 PM, 17-Jun-2026
ट्रंप का ओबामा-ईरान परमाणु समझौते पर हमला
फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के समय हुए 2015 के ईरान परमाणु समझौते (JCPOA) की कड़ी आलोचना की। ट्रंप ने आरोप लगाया कि ओबामा प्रशासन ने इस समझौते के तहत ईरान को अरबों डॉलर का फायदा पहुंचाया। उन्होंने दावा किया कि अमेरिका ने ईरान को 1.7 अरब डॉलर नकद दिए थे, जिसे विमान के जरिए तेहरान भेजा गया था। ट्रंप ने कहा कि यह समझौता अमेरिका के हित में नहीं था और इससे ईरान को आर्थिक रूप से मजबूत होने का मौका मिला। उन्होंने इसे अब तक के सबसे खराब अंतरराष्ट्रीय समझौतों में से एक बताया।
06:36 PM, 17-Jun-2026
पीएम मोदी ने कहा कि EU अधिकारियों से मिलना ‘शानदार’ रहा।
पीएम मोदी एक्स पर एक पोस्ट में लिखा- आज एवियन में यूरोपियन काउंसिल के प्रेसिडेंट एंटोनियो कोस्टा और यूरोपियन कमीशन की प्रेसिडेंट उर्सुला वॉन डेर लेयेन से मिलकर बहुत अच्छा लगा। इस साल की शुरुआत में, भारत को हमारे गणतंत्र दिवस समारोह के लिए उनकी मेजबानी करने पर गर्व हुआ था। भारत-ईयू संबंधों के लिए यह समय बहुत अच्छा रहा है क्योंकि हमने फ्री ट्रेड एग्रीमेंट को अंतिम रूप दिया है। हमारी बातचीत के दौरान, हमने इस पर चर्चा की कि आने वाले समय में आर्थिक संबंधों को और कैसे मजबूत किया जाए। आज के वैश्विक माहौल में शांति, स्थिरता और समृद्धि को मज़बूत करने में हमारा बढ़ता सहयोग एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
It was wonderful meeting European Council President António Costa and European Commission President Ursula von der Leyen in Evian earlier today. At the start of this year, India was proud to host them for our Republic Day celebrations. This has been a great time for India-EU ties… pic.twitter.com/jwVVUHhYK4
— Narendra Modi (@narendramodi) June 17, 2026
06:11 PM, 17-Jun-2026
ईयू अध्यक्ष ने कहा कि पीएम मोदी से मिलकर खुशी हुई
यूरोपीय संघ की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने बुधवार को जी7 समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और कहा कि इतनी जल्दी मिलकर उन्हें खुशी हुई। उन्होंने कहा कि दोनों देश इस साल के आखिर तक फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर साइन करेंगे। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘हमने सबसे बड़ी ट्रेड डील पूरी कर ली है, इसलिए हम अपने वादों को पूरा करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। हम इस साल के आखिर तक फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर साइन करेंगे और इन्वेस्टमेंट एग्रीमेंट पर काम में तेजी लाएंगे। हम सिक्योरिटी और डिफेंस के क्षेत्र में सहयोग भी बढ़ाएंगे’। साथ ही, इंडिया-मिडिल ईस्ट-यूरोप कॉरिडोर को आगे बढ़ाकर बेहतर कनेक्टिविटी के लिए मिलकर काम करेंगे’।
Dear @narendramodi, it is a pleasure to meet again so soon.
Since we have concluded the mother of all trade deals, we have been moving fast to deliver on our commitments.
We will sign the Free Trade Agreement by the end of the year.
And accelerate work on an investment… pic.twitter.com/JXCDoVazDx
— Ursula von der Leyen (@vonderleyen) June 17, 2026
05:53 PM, 17-Jun-2026
G7 नेताओं ने अमेरिका और ईरान के बीच हुई डील का स्वागत किया
जी7 नेताओं ने अमेरिका और ईरान के बीच हुई अहम डील का स्वागत किया और फिर से दोहराया कि तेहरान के पास कभी भी परमाणु हथियार नहीं हो सकते। इस दौरान कहा गया कि यह
‘ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकने और उसकी क्षेत्रीय व बैलिस्टिक गतिविधियों से जुड़े खतरों से निपटने का एक ऐतिहासिक मौका’ देता है। इस भू-राजनीतिक सफलता के लिए अपना व्यावहारिक समर्थन जताते हुए नेताओं ने कहा, ‘हम इसका समर्थन करते हैं और इसे लागू करने में योगदान देने के लिए तैयार हैं’।
05:20 PM, 17-Jun-2026
ट्रंप ने मैक्रों की तारीफ की, कहा- शानदार आयोजन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की जी7 शिखर सम्मेलन के आयोजन के लिए खुलकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि फ्रांस ने इस सम्मेलन का शानदार आयोजन किया है। ट्रंप ने कहा, ‘यह एक बेहतरीन समिट रहा है और राष्ट्रपति मैक्रों ने बहुत अच्छा काम किया है’। उन्होंने यह भी कहा कि सम्मेलन को लेकर लोगों की प्रतिक्रिया सकारात्मक रही है, भले ही कुछ देशों की आर्थिक स्थिति अलग-अलग हो।
05:15 PM, 17-Jun-2026
जर्मन चांसलर के साथ पीएम मोदी की द्विपक्षीय बैठक
जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के एवियन में जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज के साथ द्विपक्षीय बैठक की। वहीं पीएम मोदी ने चांसलर मर्ज के साथ बातचीत को ‘फलदायी’ बताया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उन्होंने जर्मनी की चांसलर मर्ज के साथ व्यापार और निवेश जैसे कई मुद्दों पर ‘फलदायी’ बातचीत की। पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘फेडरल चांसलर मर्ज के साथ बातचीत बहुत फलदायी रही। हमने व्यापार, निवेश, सर्कुलर इकोनॉमी, डिफेंस, आईटी और दूसरे क्षेत्रों में मिलकर काम करके आपसी सहयोग को और मजबूत करने की संभावनाओं पर चर्चा की। हमने इस बारे में भी बात की कि हम अपने देशों के बीच सांस्कृतिक संबंधों को कैसे और मजबूत कर सकते हैं’।
#WATCH | On the sidelines of G7 Summit, Prime Minister Narendra Modi holds a bilateral meeting with Federal Chancellor of Germany, Friedrich Merz, in Evian, France.
(Video: DD) pic.twitter.com/thXgUNwi8E
— ANI (@ANI) June 17, 2026
Die Gespräche mit Bundeskanzler Merz waren sehr fruchtbar. Wir haben Möglichkeiten erörtert, wie wir die bilaterale Zusammenarbeit durch gemeinsame Anstrengungen in den Bereichen Handel, Investitionen, Kreislaufwirtschaft, Verteidigung, IT und weiteren Bereichen weiter festigen… pic.twitter.com/J97rAHHSTc
— Narendra Modi (@narendramodi) June 17, 2026
05:14 PM, 17-Jun-2026
पीएम मोदी की एंटोनियो कोस्टा और उर्सुला वॉन डेर लेयेन के साथ त्रिपक्षीय बैठक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के एवियन में जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान ईयू काउंसिल के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन के साथ त्रिपक्षीय बैठक की।
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi holds a trilateral meeting with EU Council president António Costa and European Commission president Ursula von der Leyen on the sidelines of G7 Summit in Evian, France.
(Video: DD) pic.twitter.com/jyX4FF1i4D
— ANI (@ANI) June 17, 2026
05:12 PM, 17-Jun-2026
जी7 के दौरान दिखी ट्रंप-मेलोनी के रिश्तों में नरमी
जी7 सम्मेलन के दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के बीच बातचीत चर्चा में रही। मुलाकात के दौरान ट्रंप ने मजाकिया अंदाज में कहा, ‘आपने मुझे छोड़ दिया है’। इस पर मेलोनी ने तुरंत जवाब देते हुए कहा, ‘ऐसा नहीं है, हम हमेशा दोस्त रहे हैं’। बताया जा रहा है कि अप्रैल में दोनों नेताओं के बीच रिश्तों में थोड़ी खटास आई थी, लेकिन अब जी7 मंच पर उनके संबंध बेहतर होते दिख रहे हैं।
05:03 PM, 17-Jun-2026
पीएम मोदी बोले- सिर्फ GDP से विकास नहीं मापा जा सकता
फ्रांस में आयोजित जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि किसी देश के विकास को सिर्फ जीडीपी और व्यापार के आंकड़ों से नहीं आंका जा सकता। उन्होंने ‘संतुलित, साझा और सतत आर्थिक विकास’ विषय पर बोलते हुए कहा कि असली सवाल यह होना चाहिए कि विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में हो रहा है। पीएम मोदी ने फ्रांस की अध्यक्षता में इस विषय को प्राथमिकता देने का स्वागत किया और कहा कि आज की दुनिया में समावेशी विकास पर ध्यान देना जरूरी है। उन्होंने संकेत दिया कि केवल आर्थिक आंकड़े ही प्रगति की पूरी तस्वीर नहीं दिखाते।
Source link
#ModiTrump #Meet #मद #शत #सयमत #और #जबरदसत #ह #म #वस #नह #मलकत #स #पहल #टरप #न #क #पएम #क #तरफ



Post Comment