×
Monsoon Update: अच्छी वर्षा के लिए इंदौरियों को अभी 10 दिन तक करना होगा इंतजार, गर्मी और उमस कर रही परेशान

Monsoon Update: अच्छी वर्षा के लिए इंदौरियों को अभी 10 दिन तक करना होगा इंतजार, गर्मी और उमस कर रही परेशान

इंदौर सहित प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अभी वर्षा की गतिवधियां थमी हुई हुई है। इस वजह से दिन व रात के तापमान में इजाफा देखने को मिल रहा है और उमस से …और पढ़ें

Publish Date: Wed, 15 Jul 2026 07:55:14 AM (IST)Updated Date: Wed, 15 Jul 2026 07:55:14 AM (IST)

गर्मी और उमस कर रही है परेशान। (फाइल फोटो

HighLights

  1. इंदौर सहित प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अभी वर्षा की गतिवधियां थमी हुई हुई है
  2. इस वजह से दिन व रात के तापमान में इजाफा देखने को मिल रहा है और उमस से शहरवासी परेशान है
  3. इस वजह से अगले 10 दिन तक शहरवासियों को अच्छी वर्षा के लिए इंतजार करना होगा

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर सहित प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अभी वर्षा की गतिवधियां थमी हुई हुई है। इस वजह से दिन व रात के तापमान में इजाफा देखने को मिल रहा है और उमस से शहरवासी परेशान है। आगामी दिनों में मानसून का कोई भी प्रभावी सिस्टम नहीं है। इस वजह से अगले 10 दिन तक शहरवासियों को अच्छी वर्षा के लिए इंतजार करना होगा।

मंगलवार सुबह बादल छाए और कुछ समय के लिए तेज हवाएं भी चली। दिन में गर्मी व उमस का अहसास रहा। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक बुधवार को हल्की बादल रहेगे और शहरवासियों को दिन व रात में गर्मी के साथ उमस का अहसास होगा। फिलहाल जल्द ही इससे राहत मिलने की संभवना दिखाई नहीं दे रही है।

आगामी दिनों में हल्की वर्षा होने की संभावना है

भोपाल स्थित मौसम केंद्र के विज्ञानियों के मुताबिक वर्तमान में उत्तरी बंगाल की खाड़ी पर ऊपरी हवा चक्रवात बना हुआ है। यह दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी में पहुंचकर कम दबाव के क्षेत्र में तब्दील होगा।

वहीं अब मानसून द्रोणिका जम्मू कश्मीर,देहरादून, पटना होते हुए पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। यही वजह है कि अभी मानसून के अनुकूल परिस्थितियां नहीं होने के कारण आगामी 10 दिनों तक इंदौर सहित प्रदेश में अच्छी वर्षा के लिए इंतजार करना होगा। वही आगामी दिनों में हल्की वर्षा होने की संभावना है।

सुबह चली तेज हवाएं, दिन के तापमान में हुई बढ़ोतरी

मंगलवार को शहर में हल्के बादल छाए और सुबह 9.30 बजे 48 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से आधे घंटे के लिए तेज हवाएं चली। मंगलवार को शहरवासियों को दिन में गर्मी व उमस का अहसास हुआ। दिन में अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। आगामी दिनों में तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है।

Source link
#Monsoon #Update #अचछ #वरष #क #लए #इदरय #क #अभ #दन #तक #करन #हग #इतजर #गरम #और #उमस #कर #रह #परशन

Previous post

लॉर्ड्स वनडे रोहित का आखिरी मैच हो सकता है:दावा- 2027 वर्ल्डकप प्लानिंग का हिस्सा नहीं; सिलेक्टर्स यशस्वी जैसे युवा खिलाड़ियों के पक्ष में

Next post

The greatest World Cup Final ever needs a deep rewind <div><p class="duet--article--dangerously-set-cms-markup duet--article--standard-paragraph _1upudxki _174s0un1 _174s0un0 _1mt21p01">This is simply incredible. After 120+ minutes of thrilling football, Argentina and France find themselves in a penalty shootout with the World Cup on the line. After going through a phenomenal group stage and thrilling knockout rounds throughout this tourney, it really doesn’t get any better than this.</p></div><div><p class="duet--article--dangerously-set-cms-markup duet--article--standard-paragraph _1upudxki _174s0un1 _174s0un0 _1mt21p01">But before we see what comes next, we need to understand how this chaos somehow topped the last meeting between these two nations, why we’re in the Middle East in the dead of winter, and what a win would mean for two of the game’s top stars, Kylian Mbappé and Lionel Messi. For Mbappé, a victory would further solidify his status as one of football’s best, adding a second World Cup to his very young, promising career. For Messi, it could very well be his last World Cup in a career filled with countless accomplishments, yet a trophy that’s eluded him for years.</p></div> #greatest #World #Cup #Final #deep #rewind

Post Comment