खरीफ सीजन की फसलें अब खेतों में आकार लेने लगी हैं, जिससे किसान खुश नजर आ रहे हैं। सोयाबीन की फसलें लगभग 15 दिन की हो चुकी हैं और पौधों की बढ़वार लगाता…और पढ़ें
HighLights
- शहर में गुरुवार को दोपहर में बादल छाए और कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी भी हुई
- कल दिनभर बारिश नहीं होने से दिन के तापमान में इजाफा देखने को मिला
- मौसम विज्ञानियों के मुताबिक शुक्रवार को बादल छाएंगे और दिन व रात के तापमान में इजाफा देखने को मिलेगा
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। शहर में गुरुवार को दोपहर में बादल छाए और कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी भी हुई। कल दिनभर बारिश नहीं होने से दिन के तापमान में इजाफा देखने को मिला।
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक शुक्रवार को बादल छाएंगे और दिन व रात के तापमान में इजाफा देखने को मिलेगा। शहर में बादल छाने के साथ कहीं-कहीं छिटपुट वर्षा होने की संभावना है। फिलहाल मानसून ठिठक गया है, ऐसे में झमाझम बारिश के लिए इंतजार करना होगा। अब बारिश के लिए मानसून के अगले सिस्टम की राह देखना होगी।
खेतों में हरियाली का नजारा, दवाइयों का छिड़काव कर रहे किसान
बनेड़िया। खरीफ सीजन की फसलें अब खेतों में आकार लेने लगी हैं, जिससे किसान खुश नजर आ रहे हैं। सोयाबीन की फसलें लगभग 15 दिन की हो चुकी हैं और पौधों की बढ़वार लगातार जारी है। हालांकि इस दौरान खरपतवार भी तेजी से बढ़ने लगे हैं। ऐसे में किसान खरपतवारनाशक दवाओं का छिड़काव करने में जुटे हुए हैं। सुबह से लेकर शाम तक खेतों में स्प्रे मशीनों की आवाज सुनाई दे रही है।
कृषि विस्तार अधिकारी सोनम तिवारी ने बताया कि फसल की शुरुआती अवस्था में खरपतवार नियंत्रण बेहद महत्वपूर्ण होता है। यदि समय पर खरपतवार पर नियंत्रण नहीं किया गया, तो वे फसल के पोषक तत्वों और नमी को प्रभावित कर सकते हैं। यही कारण है कि किसान इस समय खेतों की नियमित निगरानी कर आवश्यक कृषि कार्यों को प्राथमिकता दे रहे है। वहीं मौसम में बदलाव का असर लोगों की सेहत पर भी दिखाई देने लगा है।
मानसून की सक्रियता के कारण दिनभर कभी तेज धूप तो कभी बादलों की आवाजाही से उमस बढ़ गई है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पतालों और निजी क्लीनिकों में मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। सर्दी-खांसी और अन्य समस्याओं से पीड़ित लोग उपचार के लिए पहुंच रहे हैं।
Source link
#Monsoon #Update #इदर #म #आज #बदल #छएग #छटपट #बरश #हग #छई #हरयल #क #नजर #खत #म #जट #कसन



Post Comment