×
MP के अस्पतालों को मिलेंगे 1220 नए डॉक्टर, 1832 पदों के लिए चयन सूची जारी, अब तक का सबसे बड़ा रिजल्ट घोषित

MP के अस्पतालों को मिलेंगे 1220 नए डॉक्टर, 1832 पदों के लिए चयन सूची जारी, अब तक का सबसे बड़ा रिजल्ट घोषित

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) ने मेडिकल ऑफिसर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। आयोग द्वारा जारी यह चयन परिणाम अब तक का सबसे बड़ा रिज …और पढ़ें

Publish Date: Sat, 09 May 2026 12:49:54 AM (IST)Updated Date: Sat, 09 May 2026 12:49:54 AM (IST)

मेडिकल ऑफिसर के 1220 पदों पर चयन।

HighLights

  1. MPPSC का अब तक का सबसे बड़ा रिजल्ट
  2. मेडिकल ऑफिसर के 1220 पदों पर चयन
  3. प्रदेश के स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेंगे नए डॉक्टर

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) ने मेडिकल ऑफिसर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। आयोग द्वारा जारी यह चयन परिणाम अब तक का सबसे बड़ा रिजल्ट माना जा रहा है, क्योंकि 1832 पदों के लिए चार हजार से ज्यादा उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया था। दो इंटरव्यू पैनल ने 45 दिनों के भीतर उम्मीदवारों का साक्षात्कार करवाया। प्रक्रिया सम्पन्न होने के महीनेभर में आयोग ने दो भाग में रिजल्ट बनाया, जिसमें 87 प्रतिशत मुख्य भाग का परिणाम निकाला है।

साक्षात्कार प्रक्रिया और चयन का विवरण

आयोग ने मेडिकल ऑफिसर पद के लिए 27 जनवरी से इंटरव्यू रखे थे। 1832 पदों के लिए 4047 उम्मीदवार को बुलाया गया। यह प्रक्रिया दस अप्रैल तक चली। शुक्रवार को आयोग ने साक्षात्कार में चयनित उम्मीदवारों की सूची निकाली, जिसमें 87 फीसद (1649 पद) मुख्य भाग शामिल है। 1649 में से 384 सामान्य, 225 एससी, 642 एसटी, 197 ओबीसी, 201 ईडब्ल्यूएस पद हैं। मगर 1220 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। जबकि वेटिंग लिस्ट में 186 उम्मीदवारों को रखा गया है।

यह भी पढ़ें- बरगी क्रूज हादसे का कड़वा सच, VIP को मुफ्त सैर कराने के चक्कर में डूबी सुरक्षा, 29 टिकटों पर सवार थे 43 यात्री

स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की उम्मीद और आरक्षण का पेंच

अधिकारियों का मानना है कि मेडिकल ऑफिसर के इतने बड़े स्तर पर चयन होने से प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी। अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी दूर होने के साथ ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर होने की संभावना है। आयोग के ओएसडी रवींद्र पंचभाई का कहना है कि ओबीसी आरक्षण के चलते 13 प्रतिशत प्रावधिक भाग का रिजल्ट नहीं निकाला है।

Source link
#क #असपतल #क #मलग #नए #डकटर #पद #क #लए #चयन #सच #जर #अब #तक #क #सबस #बड़ #रजलट #घषत

Post Comment