इंदौर में गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई और हैरी बॉक्सर गैंग के सदस्य रितेश उर्फ सोनू ने बिल्डर विवेक दम्मानी की जानकारी जुटाना कबूल किया है। …और पढ़ें
HighLights
- रितेश ने विवेक दम्मानी के घर-ऑफिस की लोकेशन और फोटो राजपाल के जरिए हैरी बॉक्सर को भेजी
- ड्राइवर सोनू रिश्तेदार के माध्यम से राजपाल चंद्रावत के संपर्क में आया था
- बायो-कॉटन कारोबारी दिलीपसिंह राठौर को धमकाने के आरोपी राजपाल से पूछताछ में हुआ खुलासा
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। गैंगस्टर लारेंस विश्नोई और हैरी बॉक्सर गैंग के सदस्य रितेश उर्फ सोनू ने बिल्डर विवेक दम्मानी की जानकारी एकत्र करना स्वीकारा है। हैरी ने बिल्डर से पांच करोड़ रुपयों की मांग की थी। सोनू ने उसके घर-आफिस की लोकेशन, फोटो और कुछ अन्य जानकारियां हैरी तक पहुंचा रहा था। भयभीत करने के लिए गोली भी चला देता।
डीसीपी (अपराध) राजेश त्रिपाठी के अनुसार आरोपित राजपाल चंद्रावत निवासी रत्नाखेड़ी (नागदा) से पूछताछ के आधार पर रितेश उर्फ सोनू खंगार (सोलंकी) की जानकारी मिली थी। राजपाल को कसरावद (खरगोन) जेल से रिमांड पर लिया गया है। उस पर बायो-काटन कारोबारी दिलीपसिंह राठौर को धमकाने का आरोप है।
5 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी
डीसीपी के अनुसार आरोपित सोनू ड्राइवर है और रिश्तेदार के माध्यम से राजपाल के संपर्क में आया था। राजपाल विदेश में बैठे हैरी बॉक्सर के सीधे संपर्क में था। वह फेस टाइम के माध्यम से बातचीत भी करता था। हैरी ने विवेक से पांच करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी।
एफआईआर दर्ज होने पर राजपाल ने रितेश को विवेक की जानकारी जुटाने का काम सौंपा। उसने विवेक के रेसकोर्स रोड स्थित घर की लोकेशन और फोटो राजपाल के माध्यम से हैरी बॉक्सर तक पहुंचा दी। डीसीपी के मुताबिक रितेश के विरुद्ध पूर्व में भी नौ आपराधिक केस दर्ज हो चुके हैं। पुलिस रितेश से जुड़े अन्य व्यक्तियों की भूमिका की जांच कर रही है।
Source link
#म #लरस #गग #रतश #कबल #इदर #क #बलडर #क #लकशन #फट #और #जनकर #हर #बकसर #क #भज #थ



Post Comment