शुक्रवार को दोपहर में निकली धूप ने शहरवासियों को तपिश का अहसास करवाया। शाम को चली हवाओं ने राहत दी। इंदौर में 16 जून के बाद तेज हवाएं चलने के साथ हल्क …और पढ़ें
HighLights
- एमपी में 18 जून के बाद आ सकता है मानसून
- इंदौर में बंगाल की खाड़ी की तरफ से होगी एंट्री
- 16 जून के बाद इंदौर में आंधी चलेगी के आसार
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। शुक्रवार को दोपहर में निकली धूप ने शहरवासियों को तपिश का अहसास करवाया। शाम को चली हवाओं ने राहत दी। इंदौर में 16 जून के बाद तेज हवाएं चलने के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है। शुक्रवार को शहर में अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक था। वही न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।
पश्चिमी विक्षोभ और द्रोणिका के कारण अगले चार दिन रहेगी गर्मी
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ पंजाब के आसपास बना हुआ है। वही राजस्थान से बंगाल की खाड़ी तक द्रोणिका जा रही है। इसके प्रभाव से अगले चार दिन तक शहरवासियों को अभी गर्मी का अहसास होगा।
18 जून के बाद मध्य प्रदेश में मानसून आने की उम्मीद
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अभी मानसून अगले दो से तीन दिन में छत्तीसगढ़ तक पहुंचेगा। ऐसे में 18 जून के बाद मप्र में मानसून पहुंचने की संभावना है।
इस बार बंगाल की खाड़ी के रास्ते इंदौर पहुंचेगा मानसून
इस बार इंदौर में मानसून बंगाल की खाड़ी की ओर से पहुंचेगा। ऐसे में प्रदेश में छिंदवाड़ा व उमरिया में मानसून पहुंचने के बाद इंदौर की ओर बढ़ेगा। गौरतलब है कि इसके पहले अरब सागर से मानसून प्रवेश करता था। ऐसे में मुंबई में मानसून पहुंचने के बाद गुजरात व राजस्थान की ओर से इंदौर में प्रवेश करता था।
Source link
#म #जन #क #बद #आ #सकत #ह #मनसन #इदर #म #इस #बर #अलग #रसत #स #हग #एटर



Post Comment