MP News: खजुराहो में पारा 44.8, भोपाल में 10 साल में दूसरा सबसे गर्म दिन,पूरे प्रदेश में भीषण गर्मी
MP News: खजुराहो में पारा 44.8, भोपाल में 10 साल में दूसरा सबसे गर्म दिन,पूरे प्रदेश में भीषण गर्मी
मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में इन दिनों भीषण गर्मी और लू का प्रकोप लगातार जारी है। मंगलवार को खजुराहो सहित प्रदेश के कई शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया। प्रमुख पर्यटन स्थल खजुराहो में अधिकतम तापमान सबसे अधिक 44.8 डिग्री सेल्सियस रहा, हालांकि सोमवार के मुकाबले यहां 1.2 डिग्री की गिरावट देखी गई। अन्य शहरों में सीधी में 44.6 डिग्री और श्योपुर में पारा 44 डिग्री पर रहा।
ये सब जिले 43 पार
प्रदेश के कई जिलों में पारा 43 डिग्री के पार गया। इनमें रायसेन में 43.8 डिग्री, उमरिया में 43.5 डिग्री, खंडवा में 43.4 डिग्री, मुरैना में 43.3 डिग्री, मंडला में 43.2 डिग्री जबकि रतलाम और दमोह में 43 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।
पांचों बड़े शहर गर्मी से तप रहे
राज्य के पांच प्रमुख बड़े शहरों की स्थिति पर नजर डालें तो राजधानी भोपाल में 43.6 डिग्री, इंदौर में 42.2 डिग्री, ग्वालियर और उज्जैन में 41 डिग्री तथा जबलपुर में पारा 42.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इससे पहले सोमवार को खजुराहो में इस सीजन की सबसे अधिक गर्मी रही थी जहां तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक चला गया था।
भोपाल में 10 साल में दूसरा सबसे गर्म दिन
आज मंगलवार का दिन भोपाल में 10 साल में दूसरा सबसे गर्म दिन रहा। भोपाल में गर्मी के रिकॉर्ड के अनुसार साल 2017 से 2025 के बीच एक बार ही पारा 43.7 डिग्री पर गया है। यह 30 अप्रैल 2019 को दर्ज किया गया था। इस हिसाब से इस साल 28 अप्रैल का दिन 10 साल में दूसरा सबसे गर्म दिन रहा।
रात के बढ़ते तापमान से लोग परेशान
गर्मी की चिंताजनक स्थिति अब रात के समय भी बनी हुई है क्योंकि न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि देखी जा रही है। सतना में न्यूनतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो इस सीजन की अब तक की सबसे गर्म रात रही। सीजन में यह पहली बार है जब रात का पारा 31 डिग्री के ऊपर गया है। रायसेन, उमरिया, खजुराहो और सीधी में भी रात का तापमान 29 डिग्री या उससे अधिक रहा। इस बीच दमोह के महुआ खेड़ा गांव में सोमवार शाम आंधी और बारिश के कारण एक कच्ची दीवार गिर गई। इस हादसे में पड़ोस की अड़तालीस वर्षीय महिला रागिनी पटैरिया की दबने से मौत हो गई जब वह अपने घर के पास रखे कंडे ढंकने गई थी।
सीहोर में पिघल गई सड़कें
सीहोर जिले में अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने से जनजीवन प्रभावित हुआ है। राजस्थान की गर्म हवाओं के कारण अप्रैल के पुराने रिकॉर्ड टूट रहे हैं और स्थिति यह रही कि सीहोर-श्यामपुर मार्ग पर डामर तक पिघलने लगा।
दो दिन बाद मिल सकती है राहत
स्वास्थ्य विभाग ने लू और हीट स्ट्रोक के खतरों को देखते हुए प्रदेश के अस्पतालों में हीट स्ट्रोक मैनेजमेंट यूनिट और ओआरएस कॉर्नर शुरू किए हैं। मौसम विभाग ने भी एडवाइजरी जारी कर लोगों को हाइड्रेटेड रहने, दोपहर में धूप से बचने और सूती कपड़े पहनने की सलाह दी है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में लोग दोपहर में सड़कों पर निकलने से बच रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो से तीन दिन के बाद तापमान में थोड़ी राहत मिल सकती है।
Source link
#News #खजरह #म #पर #भपल #म #सल #म #दसर #सबस #गरम #दनपर #परदश #म #भषण #गरम
Previous post
गौरी स्प्रैट को लेकर आमिर खान का इमोशनल खुलासा, खुद को बताया ‘बहुत लकी’; कहा- ‘अब जाकर मुकम्मल हुआ हूं’
आमिर खान अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के बीच काफी अंडरस्टेंडिंग देखने को मिलती है। हाल ही में आमिर खान अपने रिलेशनशिप को लेकर खुलकर चर्चा की थी, जहां उन्होंने गौरी की जमकर तारीफ की। उन्होंने गौरी के साथ रहने पर खुदको ‘बहुत लकी’ बताया।
आमिर ने कहा, ‘मैं खुद को बहुत खुशकिस्मत मानता हूं कि मेरी मुलाकात गौरी से हुई और हमारा रिश्ता शुरू हुआ। वो बहुत अच्छी हैं। उनके साथ मुझे सुकून मिलता है। हालांकि मेरा (एक्स वाइफ) किरण राव और रीना दत्ता के साथ भी बहुत गहरा रिश्ता था, लेकिन चीजें चल नहीं पाईं। जब आपने यह सवाल पूछा, तो मुझे लगा कि मैं बहुत लकी हूं कि गौरी मेरी जिंदगी में आईं। हम दोनों साथ में बहुत खुश हैं। मुझे लगता है कि अब जाकर मैं मुकम्मल हुआ हूं।’
Aamir khan, aamir khan and gauri spratt, gauri spratt, gauri spratt aamir khan girlfriend, aamir khan girlfriend, aamir khan gauri spratt relationship, aamir khan gauri spratt love story, kiran rao, reena dutta, ek din, ek din movie, ek din movie release date, ek din movie 2026, Entertainment News in Hindi, Bollywood News in Hindi, Bollywood Hindi News, आमिर खान, आमिर खान और गौरी स्प्रैट, गौरी स्प्रैट, गौरी स्प्रैट आमिर खान गर्लफ्रेंड, आमिर खान गर्लफ्रेंड, आमिर खान गौरी स्प्रैट रिलेशनशिप, आमिर खान गौरी स्प्रैट लव स्टोरी, किरण राव, रीना दत्ता, एक दिन
Next post
महाराष्ट्र लोन वुल्फ अटैक: आरोपी जुबैर ने घर में घुसने के लिए दरवाजे पर चिपका रखी थी चार शर्तें, खुले कई राज
Post Comment