इंदौर में गुरुवार सुबह विशेष विमान से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इंदौर आईं। विमानतल पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने उनका स्वागत किया। कुछ देर विमानतल पर रुकने के बाद वे वायुसेना के हेलीकॉप्टर से बैतूल के लिए रवाना हुईं।
तय कार्यक्रम के अनुसार, दिल्ली एयरपोर्ट से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का विशेष विमान सुबह 7:55 बजे इंदौर के लिए रवाना हुआ। इंदौर एयरपोर्ट के पांच किलोमीटर क्षेत्र को नो-फ्लाइंग जोन घोषित किया गया था। उनका विमान सुबह 9:25 बजे एयरपोर्ट पहुंचा। हवाई पट्टी पर मुख्यमंत्री मोहन यादव और राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने उन्हें फूलों का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। कुछ देर विमानतल पर रुकने के बाद वे हेलीकॉप्टर से बैतूल के लिए रवाना हो गईं।
राष्ट्रपति के मध्य प्रदेश दौरे से पहले मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट की, जिसमें लिखा कि, “संस्कृति, संस्कार और कला की पावन धरा मध्य प्रदेश में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का मध्य प्रदेशवासियों की ओर से हार्दिक स्वागत करता हूं।”
इंदौर में त्रिस्तरीय सुरक्षा
राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने इंदौर विमानतल पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की थी। राष्ट्रपति के दौरे के तय प्रोटोकॉल का पालन करते हुए विमानतल पर पुलिस बल तैनात था। यात्रियों की जांच भी आम दिनों की तुलना में अधिक की जा रही थी। सुबह जिन यात्रियों की उड़ानें थीं, वे भी विमानतल पर समय से पहले पहुंच गए।
Source link
#News #रषटरपत #दरपद #मरम #इदर #पहच #रजयपल #व #मखयमतर #न #क #आगवन #बतल #क #लए #हई #रवन



Post Comment