MP Tourist Place: इंदौर से दो घंटे की दूरी पर है दो नदियों का संगम और खूबसूरत पहाड़ भी; मतलब दोगुना आनंद

MP Tourist Place: इंदौर से दो घंटे की दूरी पर है दो नदियों का संगम और खूबसूरत पहाड़ भी; मतलब दोगुना आनंद

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। मानसून ने दस्तक दे दी है और बूंदों ने भी सरगम छेड़ दिए हैं, ऐसे में दिल, दिमाग और कदम तीनों ही सैर-सपाटे के लिए मचल उठते हैं। पर्वतों से बात करते बादल, हवा में घुली नरमी और धूप व बदरा की नोकझोंक इस सैर के आनंद को और भी बढ़ा देती है। यूं तो यह मौसम झरनों का आनंद लेने, नदियों के सौंदर्य को निहारने और खूबसूरत वादियों में पिकनिक मनाने का है लेकिन कुछ स्थान ऐसे भी हैं जहां जाने का सबसे माकूल मौसम है मानसून के शुरुआती दौर का।

मतलब वह दौर जब थोड़ी बहुत वर्षा हो चुकी हो, मौसम में हल्की ठंडक आ गई लेकिन नदियों में बहाव नहीं बढ़ा हो। ऐसा एक स्थान है सेमली नर्मदा गांव जहां आप अगर अभी कुछ दिनों पहले होकर आ गए तो बेहतर होगा नहीं तो साल भर इंतजार करना होगा।

सेमली नर्मदा गांव एक ऐसा स्थान है जो दो नदियों के संगम का साक्षी भी है। इस गांव के समीप पर्वत है और उसकी तलहटी में नर्मदा व खड़ी नदी का संगम होता है। यह स्थान प्राकृतिक सौंदर्य को लिए तो है ही साथ ही मानवीय प्रयासों, कृषि की महत्ता और ग्रामीण जनजीवन की झलक भी दिखाता है। इंदौर से यहां की दूरी न तो बहुत ज्यादा है और न ही शहर के यह बहुत करीब। इसलिए यह भी पर्यटनप्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र होकर भी शांत और शोर-शराबे से दूर है।

naidunia_image

बोटिंग का ले सकते हैं आनंद

यह स्थान केवल इसलिए ही खास नहीं क्योंकि यहां दो नदियों का संगम है, बल्कि इसकी खूबी यह भी है कि यहां स्नान का भी लाभ ले सकते हैं, बोटिंग का भी लुत्फ उठा सकते हैं, ट्रेकिंग के रोमांच का भी अनुभव कर सकते हैं और परिवार व दोस्तों के साथ पिकनिक भी बना सकते हैं।

बारिश के शुरुआती दौर में जब हल्की-फुल्की बारिश हो रही हो, नदियों का जलस्तर नहीं बढ़ा हो तब यहां आप स्नान और बोटिंग दोनों का ही मजा ले सकते हैं। ग्रामीणों द्वारा यहां बोटिंग कराई जाती है।

naidunia_image

ऑफ रोड राइडिंग का भी रोमांच

राइड्स ऑफ राइडर्स के ज्ञानदीप श्रीवास्तव के अनुसार बारिश से पहले ही यहां जाना सबसे अच्छा है क्योंकि नर्मदा का जल स्तर बाकी समय की अपेक्षा कम और पानी एकदम साफ रहता है। इस स्थल तक जाने का रास्ता पक्का है, अगर आप पहाड़, खेत-खलिहान और कच्चे रास्तों का भी आनंद लेना चाहते हैं तो वह शौक भी यहां पूरा कर सकते हैं। ऑफ रोड राइडिंग के शौकीनों के लिए भी यह स्थान उचित है।

पहाड़ पर जाने के लिए ऑफ रोड राइडिंग की जा सकती है। यह करीब 400 मीटर की ही है लेकिन आनंद भरपूर आता है। वैसे यहां गर्मी में भी पानी रहता है और इसकी वजह है नर्मदा नदी का यहां होना, लेकिन इस मौसम में गर्मी कम सताती है और हवा में घुली नरमी व ठंडक सुकून देती है।

naidunia_image

खानपान की भी है सुविधा

खानपान के शौकीन इंदौरी जब भी कहीं जाते हैं तो इस बात की चिंता और पूछपरख सबसे पहले होती है कि अमुक स्थल पर रेस्टोरेंट, कैफे आदि है या नहीं। वहां के भोजन की विशेषता क्या है आदि। यही सवाल यहां जाने वालों के मन में भी आता है। इसका उत्तर है कि यहां खानपान की माकूल व्यवस्था है। गांव में खानपान की दुकानें बनी हुई हैं। अपना भोजन खुद भी बना सकते हैं।

इस तरह पहुंच सकते हैं यहां

अगर आप इंदौर से सेमली नर्मदा गांव जा रहे हैं तो इसका सबसे सहज और बेहतर रास्ता देवगुराड़िया होते हुए जाता है। इंदौर बायपास से देवगुराड़िया होते हुए पेडमी पहुंचे। पेडमी से उदयनगर होते हुए पीपरी गांव और वहां से सेमली नर्मदा गांव जा सकते हैं।

देवगुराड़िया से इस स्थान की दूरी 80 किमी है। इंदौर से गांव को जोड़ने वाला मार्ग पक्का है इसलिए किसी भी वाहन से जाया जा सकता है। महज डेढ़ से दो घंटे में यहां पहुंचा जा सकता है। मार्ग में आप देवगुराड़िया सहित अन्य स्थानों के दर्शन भी कर सकते हैं।

Source link
#Tourist #Place #इदर #स #द #घट #क #दर #पर #ह #द #नदय #क #सगम #और #खबसरत #पहड #भ #मतलब #दगन #आनद

Previous post

सिमरन कौर धडली ने हाल मित्रा के जरिए ब्रेकअप को दी एक बेबाक नई आवाज़

कई दिनों के इंतज़ार और कयासों के बाद, पंजाब की सबसे बेबाक आवाज़ सिमरन कौर धडली अपने नए गाने 'हाल मित्रा' के साथ वापसी कर रही हैं। यह एक दमदार ब्रेकअप एंथम है, जो दिल टूटने के दर्द को ताकत और आत्म-सम्मान में बदल देता है। अपनी खास गीतकारी और प्रभावशाली गायकी के ज़रिए, सिमरन ने दिल टूटने से लेकर खुद को संभालने तक के सफर को बखूबी दर्शाया है और हर उस महिला का जश्न मनाया है जो खुद को प्राथमिकता देती है।

सीधे श्रोताओं से जुड़ने वाला संगीत बनाने के लिए मशहूर सिमरन, एक बार फिर एक ऐसा ट्रैक लेकर आई हैं जो साहसिक, संस्कृति से जुड़ा और पूरी तरह से स्पष्ट है। एक जट्टी के नज़रिए से लिखा गया 'हाल मित्रा' उस पूर्व प्रेमी को संबोधित है, जो उसकी कद्र नहीं कर पाया। लेकिन धोखे के गम में डूबने के बजाय, यह गाना उसके बाद मिलने वाले आत्मविश्वास, तरक्की और आज़ादी को सेलिब्रेट करता है।

सिमरन कौर धडली की अपनी चिर-परिचित शैली में, 'हाल मित्रा' सटीक कहानी और भावनात्मक समझदारी का एक बेहतरीन संतुलन है, जहाँ ज़ोर बदले पर नहीं, बल्कि खुद के विकास पर है। इसमें महिला अपनी सफलता, आत्म-सम्मान और पीछे मुड़कर न देखने के संकल्प के दम पर आखिरी बात खुद कहती है।

इस गाने के बारे में बात करते हुए सिमरन कौर धडली ने कहा, "'हाल मित्रा' हर उस महिला के लिए है जो बिना किसी झिझक के खुद को चुनती है। कभी-कभी जो लोग आपको ठेस पहुँचाते हैं, वही आपको ज़िंदगी की सबसे बड़ी सीख दे जाते हैं। यह गाना अपनी अहमियत पहचानने, पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने और यह समझने के बारे में है कि आपकी ज़िंदगी का सबसे बेहतरीन अध्याय आपके सबसे बड़े झटके के बाद शुरू हो सकता है।

'हाल मित्रा के साथ सिमरन ने अपने संगीत सफर में एक और मजबूत कड़ी जोड़ी है, जो श्रोताओं को यह याद दिलाती है कि आगे बढ़ने का मतलब अतीत को भूलना नहीं, बल्कि उसे अपना भविष्य तय करने का मौका न देना है।

pc- whatsapp
Punjab, Simran Kaur Dhadli, New Songs, Haal Mitra, Breakup Anthem, Songwriting

Next post

Robert Eggers Teases Unlikely Connections Between The Northman and Werwulf | Den of Geek

Post Comment