×
NEET-UG के कारण DAVV ने बदला परीक्षा शेड्यूल, 2 और 4 मई के पेपर स्थगित

NEET-UG के कारण DAVV ने बदला परीक्षा शेड्यूल, 2 और 4 मई के पेपर स्थगित

राष्ट्रीय स्तर की मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG को ध्यान में रखते हुए देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (DAVV) ने अपनी परीक्षाओं का शेड्यूल बदल दिया है। …और पढ़ें

Publish Date: Thu, 30 Apr 2026 08:57:20 PM (IST)Updated Date: Thu, 30 Apr 2026 08:57:19 PM (IST)

DAVV ने बदला परीक्षा शेड्यूल

HighLights

  1. NEET-UG के कारण DAVV ने बदला शेड्यूल
  2. 2 और 4 मई के सभी पेपर आगे बढ़ाए
  3. नया टाइम टेबल वेबसाइट पर जारी

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। राष्ट्रीय स्तर की मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG को ध्यान में रखते हुए देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (DAVV) ने अपनी परीक्षाओं का शेड्यूल बदल दिया है। विश्वविद्यालय ने 2 और 4 मई को होने वाले सभी विषयों के पेपर आगे बढ़ा दिए हैं। इस बदलाव से खासतौर पर स्नातक दूसरे वर्ष और एमबीए चौथे सेमेस्टर की परीक्षाएं प्रभावित हुई हैं।

NEET के कारण लिया गया फैसला

देशभर में 3 मई को नीट-यूजी परीक्षा आयोजित होनी है। इंदौर जिले में इसके लिए 57 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां करीब 23,160 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। इन केंद्रों में कई ऐसे शैक्षणिक संस्थान शामिल हैं, जहां पहले DAVV की परीक्षाएं आयोजित होनी थीं। इसके अलावा प्रशासन द्वारा स्टाफ की ड्यूटी भी NEET में लगा दी गई है, जिससे अन्य परीक्षाएं कराना संभव नहीं था।

इन कोर्स के पेपर हुए प्रभावित

बीए, बीकॉम, बीबीए, बीसीए और बीजेएमसी जैसे पाठ्यक्रमों के 2 और 4 मई को निर्धारित कुछ पेपर अब नई तारीखों पर आयोजित किए जाएंगे।वविश्वविद्यालय ने संशोधित टाइम टेबल अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है।

छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखकर बदलाव

परीक्षा विभाग के सहायक कुलसचिव डॉ. विष्णु मिश्रा के अनुसार यह निर्णय छात्रों को परेशानी से बचाने के लिए लिया गया है। अगर दोनों परीक्षाएं पास-पास होतीं, तो छात्रों को यात्रा, समय प्रबंधन और परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में दिक्कत हो सकती थी। साथ ही प्रशासनिक व्यवस्था संभालना भी चुनौतीपूर्ण होता। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे नई तारीखों के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट नियमित रूप से चेक करते रहें।

यह भी पढ़ें- भोपाल में कार ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, हिट एंड रन में किसान की दर्दनाक मौत

Source link
#NEETUG #क #करण #DAVV #न #बदल #परकष #शडयल #और #मई #क #पपर #सथगत

Post Comment