नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। पेपर लीक होने के चलते मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-2026 दोबारा करवाई जा रही है। रविवार को होने वाली नीट के लिए इंदौर में 57 केंद्र बनाए गए हैं। जहां दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे वाले सत्र में परीक्षा आयोजित की जाएगी। इन केंद्रों पर 23 हजार 089 विद्यार्थी सम्मिलित होंगे।
खास बात यह है कि विद्यार्थियों के लिए केंद्रों के बाहर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की सुविधा भी रखी गई है। यहां तक कि छात्र-छात्राएं अपने डिजिटल फोटो भी खिंचवा सकेंगे। कलेक्टर शिवम वर्मा ने इन व्यवस्थाओं के लिए प्रत्येक केंद्र को निर्देश दिए हैं।
जिला प्रशासन काफी गंभीर
परीक्षा के बेहतर संचालन को लेकर जिला प्रशासन काफी गंभीर है। केंद्रों पर बेहतर व्यवस्था बनाए रखने के लिए कहा गया है। परीक्षा के दौरान केंद्रों पर विद्युत आपूर्ति बनाए रखने के लिए बिजली कंपनी को निर्देश दिए गए हैं। प्रत्येक जोनल कार्यालय पर अतिरिक्त स्टाफ रखा गया है। वहीं केंद्रों पर जनरेटर की व्यवस्था रखने पर जोर दिया गया है।
परिसर में अभिभावकों के लिए अलग से बैठक व्यवस्था की जाएगी। पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही अभिभावकों के लिए केंद्रों पर पेड कैंटीन की व्यवस्था रखी गई है। जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए एआईसीटीएसएल की बसों को लगाया है। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों के आसपास यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए पुलिस और प्रशासन की टीम तैनात रहेगी।
मेडिकल स्टाफ भी रहेगा तैनात
सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल भी रखा गया है। यहां तक कि विद्यार्थियों के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखा गया है। सभी परीक्षा केंद्रों पर मेडिकल स्टाफ की व्यवस्था रहेगी, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता मिल सके। वहीं पांच प्रमुख परीक्षा केंद्रों पर एम्बुलेंस भी रखी गई है। दिव्यांग परीक्षार्थियों के लिए व्हीलचेयर सहित अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।
इन बातों का रखें विशेष ध्यान
विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचना चाहिए, ताकि प्रवेश प्रक्रिया में देरी न हो। उन्हें अपना एडमिट कार्ड और मान्य पहचान पत्र साथ लेकर जाना अनिवार्य होगा। परीक्षा केंद्र पर केवल अनुमति प्राप्त सामग्री ही लेकर जाएं। मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ डिवाइस या अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
केंद्र पर चेकिंग व्यवस्था
परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले प्रत्येक विद्यार्थी की जांच की जाएगी। सुरक्षा कर्मी और परीक्षा स्टाफ एडमिट कार्ड, पहचान पत्र और जरूरी दस्तावेजों की जांच करेंगे। विद्यार्थियों की तलाशी सुरक्षा नियमों के अनुसार की जाएगी, ताकि परीक्षा में किसी भी तरह की अनुचित सामग्री न पहुंच सके।
यह भी पढ़ें- भोपाल में गृह मंत्रालय के अधिकारी के घर चोरी, महाकाल दर्शन करने गया था परिवार; ₹5 लाख के जेवर पार
Source link
#NEET #reexam #इदर #म #कदर #पर #हजर #स #जयद #छतर #दग #परकष #परशसन #क #पखत #तयर



Post Comment