09:45 AM, 10-Jun-2026
यह बदलाव की एक नई यात्रा का प्रतीक- उपराष्ट्रपति
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 जून को एक नया इतिहास रच दिया। उन्होंने भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ते हुए देश के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने का गौरव हासिल किया। पीएम मोदी ने लगातार 4,399 दिन प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए नेहरू के 4,398 दिनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। इस अवसर पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि केवल लंबे समय तक पद पर बने रहने का रिकॉर्ड नहीं है, बल्कि देश के विकास और बदलाव की एक नई यात्रा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने आर्थिक विकास, आधारभूत ढांचे, तकनीकी प्रगति और सामाजिक सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। उपराष्ट्रपति ने कहा कि मोदी सरकार की नीतियों से करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है और भारत की वैश्विक पहचान भी मजबूत हुई है।
प्रधानमंत्री श्रीमान नरेंद्र मोदी जी को भारत के निर्वाचित प्रधानमंत्रियों में सर्वाधिक समय तक निरंतर सेवा देने वाले प्रधानमंत्री बनने पर हार्दिक बधाई।
यह ऐतिहासिक उपलब्धि केवल लंबे कार्यकाल का प्रतीक नहीं है, बल्कि हमारी राष्ट्रीय यात्रा में एक परिवर्तनकारी युग का प्रतिबिंब है।…
— Vice-President of India (@VPIndia) June 10, 2026
09:05 AM, 10-Jun-2026
PM Modi New Record: प्रधानमंत्री का नया कीर्तिमान, उपराष्ट्रपति समेत देश-दुनिया से बधाई संदेश; किसने क्या कहा?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सबसे लंबे समय तक पीएम का पद संभालने वाले राजनेता बन गए। लगातार 4399 दिनों से प्रधानमंत्री पद पर बने हुए पीएम मोदी ने देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को पीछे छोड़ा। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए उन्हें भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के अलावा अन्य दलों की तरफ से भी बधाइयां मिल रही हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व को प्रेरक बताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ रहा है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा- नरेंद्र मोदी जी को भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले चुने हुए प्रधानमंत्री बनने पर बधाई; उन्होंने अपने कार्यकाल के 4,399 दिन पूरे कर लिए हैं। ‘राष्ट्र प्रथम’ के सिद्धांत से प्रेरित एक अथक कर्मयोगी के रूप में, उनका कार्यकाल भारत के प्रति अटूट समर्पण, देशवासियों के कल्याण के प्रति दृढ़ संकल्प और राष्ट्र की सेवा में परिवर्तनकारी नेतृत्व को दर्शाता है। यह उपलब्धि भारत की जनता द्वारा उनके नेतृत्व में जताए गए अटूट भरोसे और समावेशी विकास व सुशासन के प्रति उनकी निरंतर कोशिशों का प्रमाण है। पिछले बारह वर्षों में, भारत ने विकास और वैश्विक नेतृत्व के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। साथ ही, देश में एक सांस्कृतिक और सभ्यतागत पुनर्जागरण भी हुआ है, जिससे राष्ट्र अधिक आत्मविश्वास से भरा और अपनी विरासत से गहराई से जुड़ा हुआ बना है। जैसे-जैसे भारत ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है, प्रधानमंत्री श्री मोदी देश को अधिक समृद्धि, प्रगति और वैश्विक पहचान की ओर ले जा रहे हैं।
Congratulations to Shri @narendramodi Ji on becoming the longest serving elected Prime Minister in India’s history, completing 4,399 days in office.
A tireless Karmayogi guided by the principle of Nation First, his tenure reflects unwavering dedication to India, steadfast…
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) June 10, 2026
Source link
#Modi #Record #परधनमतर #क #नय #करतमन #उपरषटरपत #समत #दशदनय #स #बधई #सदश #कसन #कय #कह



Post Comment