नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर के बिजनेसमैन राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में आरोपी उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी की सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को जमानत रद कर दी। सुप्रीम कोर्ट ने सोनम को मिली जमानत को चुनौती देने वाली मेघालय सरकार की याचिका को मंजूरी दे दी।
जस्टिस एम एम सुंदरेश और पी बी वराले की बेंच ने उसे पुलिस के सामने सरेंडर करने के लिए तीन हफ्ते का समय दिया है।
राजा के स्वजन बोले सुप्रीम कोर्ट में झूठ हारा, सत्य की विजय हुई
राजा रघुवंशी के परिवार का कहना है कि इससे उन्हें न्याय मिलने की नई उम्मीद जगी है। राजा रघुवंशी के बड़े भाई विपिन रघुवंशी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में सत्य की विजय हुई और झूठ हारा। सुप्रीम कोर्ट में सरकारी वकीलों बेहतर तरीके से अपना पक्ष रखा।
सोनम ने पहले झूठ बोला था कि गिरफ्तार के समय उसे जानकारी नहीं दी थी। जबकि गाजीपुर में सोनम को पुलिस ने गिरफ्तार किया था, उस समय सोनम व उसके भाई गोविंद ने भी पुलिस के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए थे।
अब मेघालय कोर्ट से न्याय की उम्मीद
सोनम पुलिस के दस्तावेजों में हुई एरर का फायदा उठा रही है। हमें अब मेघालय कोर्ट से न्याय की उम्मीद है। राजा रघुवंशी की मां उमा रघुवंशी ने बताया किया न्याय के लिए अभी आस जगी है और कानूनी लड़ाई के लिए हौंसला मिला है। मैं चाहती हूं मेघालय सरकार फास्ट ट्रैक कोर्ट में इस मामले की सुनवाई करे ताकि सोनम व अन्य आरोपितों को जल्द सजा मिल सके।
पिता बोले-सोनम को मौत की सजा मिलनी चाहिए
राजा के पिता अशोक रघुवंशी ने कहा कि लंबे समय बाद हमें थोड़ी खुशी मिली है। मेरे बेटे की मौत को एक साल से अधिक हो गया है। जब भी मैं उसकी तस्वीर देखता हूं, तो रो पड़ता हूं। सोनम को मौत की सजा मिलनी चाहिए।उन्होंने कहा कि बच्चे को बड़ा करने में कितनी मेहनत और कितने सालों का त्याग लगता है, यह सिर्फ माता-पिता ही जानते हैं। सुप्रीम कोर्ट के ताजा आदेश से हमें नई उम्मीद मिली है कि हमें आखिरकार न्याय मिलेगा।
सोनम के परिवार ने उनसे कोई संपर्क नहीं किया
राजा के पिता ने बताया कि राजा की हत्या के बाद से सोनम के परिवार ने उनसे कोई संपर्क नहीं किया है और उनका परिवार अब उनसे कोई बातचीत नहीं करना चाहता। राजा की मां उमा रघुवंशी ने कहा कि उन्हें राहत महसूस हो रही है क्योंकि सोनम जैसी महिला को जेल से बाहर नहीं होना चाहिए था।
उन्होंने कहा कि सोनम के जमानत पर रिहा होने के बाद हमारा परिवार अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित था। मेरे बेगुनाह बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। मुझे भरोसा है कि एक मां की उम्मीद नहीं टूटेगी और सोनम को कोर्ट से सबसे कड़ी सजा मिलेगी।
ट्रायल फास्ट-ट्रैक कोर्ट के जरिए जल्द से जल्द पूरा हो
राजा के बड़े भाई विपिन रघुवंशी ने कहा कि उनके परिवार को डर था कि जमानत पर बाहर रहने के दौरान सोनम सबूतों के साथ छेड़छाड़ कर सकती है। हम चाहते हैं कि राजा रघुवंशी हत्याकांड का ट्रायल फास्ट-ट्रैक कोर्ट के जरिए जल्द से जल्द पूरा हो।
क्या है मामला?
शादी के बाद राजा रघुवंशी और सोनम पिछले साल मेघालय में अपने हनीमून के दौरान लापता हो गए थे। बाद में राजा का शव ईस्ट खासी हिल्स जिले के सोहरा (चेरापूंजी) इलाके में एक झरने के पास गहरी खाई से बरामद किया गया था। सोनम को 9 जून, 2025 को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से गिरफ्तार किया गया था।
उस पर आरोप था कि उसने अपने कथित प्रेमी राज कुशवाहा और तीन भाड़े के हत्यारों के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की साजिश रची थी। जमानत पर रिहा होने से पहले उसने शिलांग में 10 महीने से अधिक समय न्यायिक हिरासत में बिताया।
Source link
#Raja #Raghuvanshi #Murder #Case #रज #क #परवर #क #मग #फसट #टरक #करट #क #जरए #जलद #पर #ह #टरयल #सनम #क #जमनत #पर #सपरम #करट #क #आदश #क #सवगत



Post Comment