ऋषिकेश से इंदौर आ रही हंस ट्रेवल्स की बस में दौसा के पास आग लग गई। इंदौर के पांच लोग जिंदा जल गए, जबकि 22 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। घायलों में इंदौर और ओंकारेश्वर के यात्री शामिल हैं, जिन्हें उपचार के लिए दौसा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हंस ट्रेवल्स की इस बस में 22 यात्रियों की बुकिंग इंदौर से हुई थी। अब उनके परिजन चिंतित हैं। बजरंग नगर की एक युवती भी इस बस में सवार थी, लेकिन उसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। इसके अलावा सुदामा नगर, पटेल नगर और नंदानगर के यात्री भी घायल हुए हैं।
कुछ घायलों ने बताया कि ज्यादातर यात्री नींद में थे। टक्कर के बाद जोरदार धमाका हुआ और बस के अगले हिस्से में आग लग गई। बस का दरवाजा आगे से खुलता है, जो टक्कर के कारण खुल नहीं पाया। ज्यादातर यात्री बस के भीतर ही फंस गए। जब ग्रामीणों ने बस के कांच फोड़े, तब कुछ यात्री बाहर निकल पाए, लेकिन जो यात्री हादसे में घायल होने के कारण बस से बाहर नहीं निकल सके, वे आग की चपेट में आ गए।
बस में जिन यात्रियों के शव जल गए हैं, उनकी पहचान डीएनए जांच के बाद ही हो पाएगी। हादसे में बस ड्राइवर के भी मृत होने की सूचना है, क्योंकि कैबिन पूरी तरह जल गया था।
इस हादसे में ओंकारेश्वर निवासी याचिका नामक बच्ची और 26 वर्षीय नेहा घायल हुई हैं। इसके अलावा नंदानगर की दिशा, पिता संजय, भी घायल हुई हैं।
सुदामा नगर निवासी सुवादंन के अलावा पटेल नगर निवासी जितेंद्र पांडे, अभिवन पांडे सहित 13 यात्री मध्य प्रदेश के हैं।हादसे की जानकारी मिलने के बाद घायलों के परिजनों ने इंदौर में हंस ट्रेवल्स के दफ्तर में भी संपर्क किया, लेकिन वहां के कर्मचारी संतोषजनक उत्तर नहीं दे पा रहे थे।
Source link
#Rajasthan #Bus #Accident #दस #म #हए #हस #टरवलस #बस #हदस #म #इदर #और #ओकरशवर #क #यतर #घयल



Post Comment