weather update: बूंदाबंदी और हल्की वर्षा से मिली राहत, कई इलाकों में बिजली गुल, आज भी आंधी-तूफान और गरज-चमक के आसार

weather update: बूंदाबंदी और हल्की वर्षा से मिली राहत, कई इलाकों में बिजली गुल, आज भी आंधी-तूफान और गरज-चमक के आसार

तेज हवाओं के साथ हुई हल्की वर्षा ने भीषण गर्मी से राहत पहुंचाई। मंगलवार को हवाओं की रफ्तार 84 किलोमीटर प्रति घंटे तक दर्ज की गई, जिससे कई क्षेत्रों मे …और पढ़ें

Publish Date: Wed, 03 Jun 2026 07:50:58 AM (IST)Updated Date: Wed, 03 Jun 2026 07:50:58 AM (IST)

बारिश के दौरान रीगल चौराहे पर पानी से बचाव करने का प्रयास करते हुए और आसमान में बना इंद्रधनुष। (राजू पवार)

HighLights

1. दूसरे दिन भी 84 किमी की रफ्तार से चली हवा, 9.2 मिमी वर्षा की गई दर्ज
2. जिले में मानसूनी गतिविधियां तेज होती नजर आने लगी हैं
3. सुबह से ही तपिश कम रही और बादलों का जमावड़ा दिखाई देता रहा

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। जून की शुरुआत के साथ ही जिले में मानसूनी गतिविधियां तेज होती नजर आने लगी हैं। सोमवार को आए तेज तूफान का असर मंगलवार को भी देखने को मिला।

दिनभर मौसम का मिजाज बदला-बदला रहा और तेज हवाओं के साथ हुई हल्की वर्षा ने लोगों को भीषण गर्मी से काफी राहत पहुंचाई। मंगलवार को हवाओं की रफ्तार 84 किलोमीटर प्रति घंटे तक दर्ज की गई, जिससे कई क्षेत्रों में विद्युत सप्लाय प्रभावित हुई। कुछ स्थानों पर एहतियात के तौर पर बिजली कंपनी ने स्वयं सप्लाई बंद कर दी।

शाम करीब पांच बजे कई इलाकों में हल्की वर्षा हुई

मंगलवार सुबह से ही सूरज की तपिश कम रही और आसमान में बादलों का जमावड़ा दिखाई देता रहा। दोपहर बाद साढ़े तीन बजे काले बादल छा गए और तेज हवाओं का दौर शुरू हो गया। शाम करीब पांच बजे कई इलाकों में हल्की वर्षा हुई। इससे मौसम अचानक बदल गया। अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक दिनभर में 9.2 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई।

मौसम विभाग ने आज भी आंधी-तूफान और गरज-चमक की चेतावनी जारी की है

मौसम विभाग ने बुधवार को भी आंधी-तूफान और गरज-चमक की चेतावनी जारी की है, जिसमें इंदौर, उज्जैन, धार, देवास सहित कई इलाके शामिल है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के ऊपर बना चक्रवाती परिसंचरण, विभिन्न ट्रफ रेखाओं तथा सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के संयुक्त प्रभाव से प्रदेश में नमी लगातार पहुंच रही है। इस कारण से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बादल, तेज हवाएं और वर्षा की गतिविधियां बढ़ रही हैं। दूसरी ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। आने वाले दिनों में मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां और अधिक सक्रिय रहने के आसार हैं।

MP में आंधी-बारिश के साथ नौतपा की विदाई, भोपाल समेत कई जिलों में बौछारें शुरू; IMD ने जारी किया अलर्ट

Source link
#weather #update #बदबद #और #हलक #वरष #स #मल #रहत #कई #इलक #म #बजल #गल #आज #भ #आधतफन #और #गरजचमक #क #आसर

Previous post

इंदौर में घर के पीछे गाड़ दी थीं जैन मंदिर की मूर्तियां, पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर दबोचा, भागने पर पैर टूटे

Next post

पटना में खान सर के कोचिंग सेंटर पर फायरिंग, गार्ड के साथ मारपीट, 2 दिन में उड़ा देने की धमकी

बिहार की राजधानी पटना में मंगलवार को लोकप्रिय शिक्षक खान सर के शैक्षणिक संस्थान पर फायरिंग की घटना सामने आई। पुलिस के अनुसार, शहर के मुसल्लहपुर हाट इलाके स्थित खान सर कोचिंग सेंटर के बाहर अज्ञात लोगों ने गोलीबारी की।  घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। खान सर बिहार समेत देशभर में कम शुल्क पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए जाने जाते हैं।

ALSO READ: मैं Cockroach Janta Party के प्रदर्शन में शामिल होऊंगा, सोनम वांगचुक ने जारी किया वीडियो

खान सर ने मीडिया को बताया कि गार्ड के साथ मारपीट गई। उन्होंने बताया कि 2 दिन में कोचिंग को उड़ाने की धमकी दी। उन्होंने मीडिया को बताया कि कोचिंग सेंटर के बाहर पथराव भी हुआ।

ALSO READ: IAS-PCS की मुफ्त कोचिंग के लिए युवाओं में जबरदस्त उत्साह, योगी सरकार की योजना से साकार होगा सिविल सेवा का सपना

हाल ही में उन्होंने अपने संस्थान में बिहार पुलिस में चयनित छात्रों के सम्मान में एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन भी किया था। शुरुआती जानकारी के मुताबिक इस घटना में किसी के घायल होने या हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।  Edited by : Sudhir Sharma

Post Comment