×
इंदौर के एमआर-12 के कान्ह पुल का बदला अलाइनमेंट, सुगम होगा आवागमन, 90 डिग्री मोड़ से थी हादसे की आशंका

इंदौर के एमआर-12 के कान्ह पुल का बदला अलाइनमेंट, सुगम होगा आवागमन, 90 डिग्री मोड़ से थी हादसे की आशंका

संशोधित अलाइनमेंट के आधार पर शक्करखेड़ी के पास कान्ह नदी पर बनने वाले पुल का निर्माण कार्य किया जा रहा है। करीब 15 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस …और पढ़ें

Publish Date: Wed, 17 Jun 2026 08:16:02 AM (IST)Updated Date: Wed, 17 Jun 2026 08:16:02 AM (IST)

इंदौर की एमआर-12 बायपास। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. यह बदलाव सिंहस्थ-2028 की तैयारियों और भविष्य के बढ़ते यातायात दबाव को ध्यान में रखते हुए किया गया है
  2. छह माह पहले भेजे गए प्रस्ताव पर स्वीकृति मिलने के बाद अब संशोधित डिजाइन के अनुसार आगे बढ़ेगा काम
  3. करीब 15 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस पुल का काम पहले ही शुरू हो चुका था

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। एमआर-12 पर कान्ह नदी के ऊपर बन रहे पुल के अलाइनमेंट में आखिरकार शासन ने बदलाव को मंजूरी दे दी है। करीब छह माह पहले भेजे गए प्रस्ताव पर स्वीकृति मिलने के बाद अब पुल और सड़क निर्माण का काम संशोधित डिजाइन के अनुसार आगे बढ़ेगा।

यह बदलाव उज्जैन सिंहस्थ-2028 की तैयारियों और भविष्य के बढ़ते यातायात दबाव को ध्यान में रखते हुए किया गया है, जिससे आवागमन अधिक सुरक्षित और सुगम हो सकेगा।

दरअसल 60 मीटर चौड़ी एमआर-12 सड़क पर कान्ह नदी के पुल के बाद करीब 90 डिग्री का मोड़ आ रहा था। तकनीकी विशेषज्ञों ने इसे दुर्घटना की दृष्टि से खतरनाक माना था। भारी वाहनों और तेज रफ्तार ट्रैफिक के लिए यह कर्व हादसों की वजह बन सकता था। इसी को देखते हुए अलाइनमेंट में संशोधन का प्रस्ताव इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) द्वारा शासन को भेजा गया था, जिसे अब मंजूरी मिल गई है।

संशोधित अलाइनमेंट के आधार पर शक्करखेड़ी के पास कान्ह नदी पर बनने वाले पुल का निर्माण कार्य किया जा रहा है। करीब 15 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस पुल का काम पहले ही शुरू हो चुका था। गौरतलब है कि बदलाव की मौखिक सहमति पहले ही मिल चुकी थी, जबकि अब औपचारिक आदेश भी जारी हो गए हैं।

सिंहस्थ में होगी उपयोगी

एमआर-12 सड़क बायपास से एबी रोड और उज्जैन रोड को सीधे जोड़ेगी। 9.4 किलोमीटर लंबी यह सड़क सिंहस्थ-2028 के दौरान सबसे उपयोगी होगी। इससे दिल्ली, ग्वालियर और भोपाल की ओर से आने वाला यातायात शहर में प्रवेश किए बिना सीधे उज्जैन रोड तक पहुंच सकेगा। सड़क बायपास से शुरू होकर अरंडिया गांव, एबी रोड, कैलोद हाला, मांगलिया और भानगढ़ होते हुए भौंरासला स्थित लवकुश चौराहे के पास उज्जैन रोड से जुड़ेगी।

दो हिस्सों में बन रहा आरओबी

एमआर-12 सड़क के बीच में आने वाले कैलोद हाला रेलवे क्रासिंग पर रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) बनाया जा रहा है। 35 करोड़ रुपये की लागत से तीन लेन का आरओबी पीडब्ल्यूडी बना रहा है। वहीं तीन लेन का आरओबी इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) द्वारा बनाया जाएगा। जल्द ही आईडीए भी निर्माण की प्रक्रिया शुरू करेगा।

डबल डेकर अधूरा, एमआर सड़कें अटकी, इंदौरवासियों को बरसात में होगी परेशानी

Source link
#इदर #क #एमआर12 #क #कनह #पल #क #बदल #अलइनमट #सगम #हग #आवगमन #डगर #मड #स #थ #हदस #क #आशक

Post Comment