×
इंदौर के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, जलूद सोलर प्लांट की क्षमता होगी 100 मेगावाट, ₹5.5 करोड़ की होगी बचत

इंदौर के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, जलूद सोलर प्लांट की क्षमता होगी 100 मेगावाट, ₹5.5 करोड़ की होगी बचत

संयंत्र से नगर निगम को वर्तमान में बिजली खर्च में प्रतिमाह करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये की बचत हो रही है। यह राशि बढ़कर साढ़े पांच करोड़ रुपये हो जाएगी।

Publish Date: Sun, 26 Jul 2026 09:02:29 PM (IST)Updated Date: Sun, 26 Jul 2026 09:02:29 PM (IST)

इंदौर का जलूद सोलर प्लांट रचने जा रहा नया कीर्तिमान।

HighLights

  1. इंदौर का जलूद सोलर प्लांट रचने जा रहा नया कीर्तिमान
  2. प्रतिमाह होगा 1.25 लाख यूनिट से अधिक का उत्पादन
  3. बिजली बिल में होगी प्रतिमाह ₹5.5 करोड़ की बचत

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर नगर निगम ने जलूद में स्थापित 60 मेगावाट क्षमता के सोलर प्लांट की क्षमता बढ़ाकर 100 मेगावाट करने की तैयारी कर ली है। वर्तमान में यह संयंत्र प्रतिमाह 80 से 90 लाख यूनिट बिजली उत्पादित करता है। क्षमता बढ़ने के बाद यह प्रतिमाह सवा लाख से अधिक यूनिट बिजली उत्पादन करने लगेगा।

संयंत्र से नगर निगम को वर्तमान में बिजली खर्च में प्रतिमाह करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये की बचत हो रही है। यह राशि बढ़कर साढ़े पांच करोड़ रुपये हो जाएगी। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि संयंत्र स्थापित करने के साथ ही इस योजना पर काम शुरू हो गया था। जल्द ही टेंडर जारी कर दिए जाएंगे।

अब 100 करोड़ और होंगे खर्च

जलूद स्थित सोलर प्लांट का औपचारिक शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 29 अप्रैल 2026 को किया था। हालांकि प्रायोगिक रूप से इस संयंत्र ने बिजली उत्पादन 3 मार्च 2026 से ही शुरू कर दिया था। बिजली उत्पादन शुरू होने के बाद से यह संयंत्र निर्बाध रूप से चल रहा है।

लगभग 220 एकड़ में फैले इस संयंत्र की आधारशिला प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 23 दिसंबर 2024 को रखी थी। इस संयंत्र के लिए राशि जुटाने के उद्देश्य से नगर निगम ने ग्रीन बॉन्ड भी जारी किया था जिसे देश ही नहीं बल्कि विदेश से भी अच्छा प्रतिसाद मिला था। लगभग 244 करोड़ रुपये ग्रीन बॉन्ड के माध्यम से जुटाए गए थे।

संयंत्र के औपचारिक लोकार्पण से पहले ही इसकी क्षमता बढ़ाने की बात होने लगी थी। अब निगम ने इसकी कार्ययोजना पर काम शुरू कर दिया है। अनुमान है कि वर्तमान संयंत्र की क्षमता बढ़ाने पर 80 से 100 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

यह भी पढ़ें- एमपी में पेपर लीक और परीक्षा की गड़बड़ियों को रोकने के लिए बनेगा कड़ा कानून, फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेंगे केस और संपत्ति होगी कुर्क

यह है वर्तमान संयंत्र

  • क्षमता 60 मेगावाट
  • लागत 271.16 करोड़ रुपये
  • निगम ने ग्रीन बांड से जुटाई राशि 244 करोड़ रुपये
  • निगम को योजना के अंतर्गत सहायता मिली 41.28 करोड़ रुपये
  • वार्षिक उत्पादन ₹9.6 करोड़ यूनिट (96 मिलियन यूनिट)
  • बिजली लागत 9 रुपये से घटकर 3.50 रुपये प्रति यूनिट
  • अनुमानित वार्षिक बचत 40 करोड़ रुपये
  • मासिक उत्पादन 80-90 लाख यूनिट
  • कार्बन उत्सर्जन में कमी 1.46 लाख टन प्रतिवर्ष
  • कार्बन क्रेडिट से संभावित आय एक करोड़ रुपये प्रतिवर्ष

योजना कर रहे हैं तैयार

हम जलूद सोलर संयंत्र के विस्तार की योजना तैयार कर रहे हैं। वर्तमान संयंत्र बढ़िया से संचालित हो रहा है। उत्पादन क्षमता बढ़ने के बाद निगम को अतिरिक्त बचत होने लगेगी।- पुष्यमित्र भार्गव, महापौर इंदौर

Source link
#इदर #क #बजल #उपभकतओ #क #बड #रहत #जलद #सलर #पलट #क #कषमत #हग #मगवट #करड #क #हग #बचत

Previous post

ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज के लिए बांग्लादेश ने किया स्क्वॉड का ऐलान, मुश्फिक हसन को पहली बार मिला मौका

Next post

7 दिन पहले पटरियों पर मिला धड़, अब खेत में मिला आरोपी पति का सिर, इंदौर के उर्मिला सैनी हत्याकांड में नया मोड़

Post Comment