इंदौर को रेलवे का बड़ा तोहफा, 15 जून से चलेगी इंदौर-सूबेदारगंज स्पेशल ट्रेन; देखें पूरा शेड्यूल

इंदौर को रेलवे का बड़ा तोहफा, 15 जून से चलेगी इंदौर-सूबेदारगंज स्पेशल ट्रेन; देखें पूरा शेड्यूल

दरअसल, इंदौर से यह सातवीं स्पेशल ट्रेन होगी। इंदौर से फिलहाल दिल्ली, मुंबई, पुणे, पटना और श्रीगंगानगर के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन हो रहा है। अब एक …और पढ़ें

Publish Date: Sun, 07 Jun 2026 09:00:02 AM (IST)Updated Date: Sun, 07 Jun 2026 09:00:02 AM (IST)

इंदौर को मिलेगी स्पेशल ट्रेन। (फाइल फोटो)

HighLights

1. फिलहाल इंदौर से दिल्ली, मुंबई, पुणे, पटना, श्रीगंगानगर ट्रेनें चल रही हैं
2. यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे इंदौर को एक और स्पेशल ट्रेन की सुविधा देने जा रहा है
3. रेलवे ने इंदौर-सूबेदारगंज (प्रयागराज) द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। यात्रियों की बढ़ती भीड़ के चलते ट्रेनों पर बढ़ते दबाव एवं यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे विभाग इंदौर को एक और स्पेशल ट्रेन की सुविधा देने जा रहा है। रेलवे ने इंदौर-सूबेदारगंज (प्रयागराज) द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इससे यात्रियों को सुविधा होगी।

सूबेदारगंज से स्पेशल ट्रेन 15 जून से 28 सितंबर तक हर सोमवार और शुक्रवार को चलेगी, जबकि इंदौर-सूबेदारगंज स्पेशल ट्रेन 16 जून से 29 सितंबर तक हर मंगलवार और शनिवार को चलेगी।

दरअसल, इंदौर से यह सातवीं स्पेशल ट्रेन होगी। इंदौर से फिलहाल दिल्ली, मुंबई, पुणे, पटना और श्रीगंगानगर के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन हो रहा है। अब एक और रूट पर स्पेशल ट्रेन चलेगी।

यह रहेगा ट्रेन का शेड्यूल

• ट्रेन 04169 सूबेदारगंज से सुबह 5 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 4:55 बजे इंदौर पहुंचेगी।
• ट्रेन 04170 इंदौर से रात 8:30 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 8 बजे सूबेदारगंज पहुंचेगी।
• ट्रेन संख्या 04169 सूबेदारगंज-इंदौर स्पेशल फतेहपुर, गोविंपुरी, ग्वालियर, शिवपुरी आदि स्टेशनों पर रुकेगी।
• 23.55 घंटे में सफर करेगी पूरा
• इंदौर-सूबेदारगंज के बीच दूरी- 991.27 किमी
• 04169 का यात्रा समय- 23 घंटे 55 मिनट
• 04170 का यात्रा समय- 23 घंटे 30 मिनट

ये स्पेशल ट्रेनें पहले से हैं

• इंदौर-मुंबई एसी एक्सप्रेस दो ट्रेनें
• इंदौर-पटना
• इंदौर-खड़की (पुणे)
• इंदौर-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस
• इंदौर-दिल्ली

इन सभी स्पेशल ट्रेनों को नियमित करने की मांग जीएम के साथ हुई बैठक में भी उठी थी। स्पेशल ट्रेन के चलने से इंदौर और आसपास के क्षेत्र के यात्रियों को एक और गाड़ी की सुविधा मिलेगी। यात्रियों को सफर करने के लिए एक और विकल्प होगा। इससे इस रूट पर ट्रेनों पर यात्रियों का दबाव कम करने में कुछ सहायता मिलेगी।

Source link
#इदर #क #रलव #क #बड #तहफ #जन #स #चलग #इदरसबदरगज #सपशल #टरन #दख #पर #शडयल

Previous post

Rajya Sabha Polls: TDP ने राज्यसभा चुनाव के लिए घोषित किए तीन उम्मीदवार; विजय, रामकृष्ण और सतीश को मिला टिकट

Next post

AI Toys का बढ़ता चलन, 3 साल के बच्चों के लिए Chatbot टेडी बियर कितने सैफ

आज के दौर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तेजी से बच्चों के खिलौनों की दुनिया में भी प्रवेश कर रहा है। AI टॉयज को लेकर दुनियाभर में बहस तेज हो गई है।  ChattyBear नाम का एक मुलायम भूरे रंग का टेडी बियर सुर्खियों में है, जो हर बातचीत की शुरुआत “Hello, my buddy!” कहकर करता है।

ALSO READ: LPG : पड़ोसी देशों से सस्ता है एलपीजी, दाम बढ़ाने पर सरकार ने क्या कहा

अब यह सिर्फ कल्पना की बात नहीं रह गई है। ChattyBear नई पीढ़ी के AI आधारित खिलौनों का हिस्सा है, जो बच्चों को कहानियां सुना सकता है, उनकी रुचियों पर बातचीत कर सकता है, खेल खेल सकता है और यहां तक कि दुनिया में चल रही घटनाओं पर भी चर्चा कर सकता है।

ALSO READ: वैश्विक संकट के बीच PM मोदी की बड़ी बैठक, आर्थिक रफ्तार बढ़ाने और Ease of Living पर हुआ मंथन

ये हाई-टेक खिलौने ChatGPT जैसे जनरेटिव AI इंजन से संचालित होते हैं और अब ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बड़ी संख्या में उपलब्ध हैं। कंपनियां इन्हें तीन साल तक के छोटे बच्चों के लिए शैक्षणिक विकास और नए तरह के मनोरंजन का माध्यम बताकर प्रचारित कर रही हैं।

ALSO READ: वैश्विक संकट के बीच PM मोदी की बड़ी बैठक, आर्थिक रफ्तार बढ़ाने और Ease of Living पर हुआ मंथन

इन AI खिलौनों को स्क्रीन टाइम के विकल्प के रूप में पेश किया जा रहा है, लेकिन एक्सपर्ट्‍स का मानना है कि इतनी कम उम्र के बच्चों के लिए ऐसे चैटबॉट आधारित खिलौनों के इस्तेमाल से गोपनीयता, भावनात्मक जुड़ाव और गलत जानकारी जैसे कई जोखिम भी पैदा हो सकते हैं।  Edited by : Sudhir Sharma

Post Comment