निगम बजट सम्मेलन से शुरू हुआ वंदे मातरम विवाद अब भी जारी है। कांग्रेस पार्षद फौजिया अलीम ने सोमवार को एमजी रोड पुलिस थाने पहुंचकर बयान दर्ज कराए। वे क …और पढ़ें
HighLights
- पार्षद फौजिया अलीम ने एमजी रोड थाने में दर्ज कराए विस्तृत बयान
- सम्मेलन में 20 मिनट देरी से पहुंचने के कारण छूटा था राष्ट्रगीत
- पुलिस को सौंपे गए वीडियो साक्ष्य और सुप्रीम कोर्ट के न्यायदृष्टांत
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। निगम बजट सम्मेलन से शुरू हुआ वंदे मातरम विवाद अब भी जारी है। कांग्रेस पार्षद फौजिया अलीम ने सोमवार को एमजी रोड पुलिस थाने पहुंचकर बयान दर्ज कराए। वे करीब दो घंटे थाने में रहीं। उन्होंने पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी और बताया कि वे सम्मेलन में करीब 20 मिनट देरी से पहुंची थी। तब तक वंदे मातरम गान हो चुका था और प्रश्नकाल चल रहा था। जब उन्होंने अपने प्रश्न के बारे में सभापति से पूछा तो कुछ सदस्य उन्हें वंदे मातरम गाने के लिए कहने लगे।
प्रश्नकाल के दौरान गान से इनकार और सदस्यों की टिप्पणी
प्रश्नकाल के बीच में वंदे मातरम का गान संभव नहीं होने की वजह से उन्होंने इससे इंकार कर दिया। इसके बाद कुछ सदस्य टिप्पणी करने लगे। फौजिया दोपहर करीब एक बजे एमजी रोड पुलिस थाने पहुंची थीं। पति शेख अलीम भी उनके साथ थे। उन्होंने बयान दर्ज कराने के साथ ही सुप्रीम कोर्ट के कुछ न्यायदृष्टांत भी पेश किए। उन्होंने पुलिस को बताया कि वे सालों से पार्षद हैं और जब-जब वंदे मातरम हुआ है उन्होंने खड़े होकर वंदे मातरम का सम्मान किया है। उन्होंने सम्मेलन के वीडियो भी प्रस्तुत किए।
Source link
#इदर #नगम #ववद #परषद #फजय #अलम #न #पलस #क #सप #वडय #कह #दर #स #पहचन #पर #हआ #गलतफहम #क #शकर



Post Comment