इंदौर-प्रयागराज स्पेशल ट्रेन को झींझक स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव, अहमदाबाद-पटना स्पेशल ट्रेन का एक फेरा बढ़ाया

इंदौर-प्रयागराज स्पेशल ट्रेन को झींझक स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव, अहमदाबाद-पटना स्पेशल ट्रेन का एक फेरा बढ़ाया

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए इंदौर-प्रयागराज (सूबेदारगंज) स्पेशल ट्रेन रतलाम मंडल से होकर गुजरेगी। इस ट्रेन झींझक स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया गया है। अतिरिक्त ठहराव देने का फायदा इस रूट पर आवागमन करने वाले यात्रियाें को मिलेगा।

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार के अनुसार आठ अगस्त से 29 सितंबर तक इंदौर से चलने वाली ट्रेन इंदौर-सूबेदारगंज स्पेशल झींझक स्टेशन पर रुकेगी। यह ट्रेन झींझक स्टेशन पर दोपहर 03:55 बजे पहुंचेगी और दोपहर 03:57 बजे प्रस्थान करेगी। इस ठहराव से इस लाइन पर यात्रा करने वाले यात्रियों को लाभ होगा।

ट्रेन झींझक स्टेशन पर सुबह 09:03 बजे पहुंचेगी

इसी प्रकार सात अगस्त से 28 सितंबर तक सूबेदारगंज से चलने वाली ट्रेन सूबेदारगंज-इंदौर स्पेशल झींझक स्टेशन पर रुकेगी। यह ट्रेन झींझक स्टेशन पर सुबह 09:03 बजे पहुंचेगी और सुबह 09:05 बजे प्रस्थान करेगी।

अहमदाबाद-पटना स्पेशल ट्रेन का एक फेरा बढ़ाया

रतलाम : यात्रियों की सुविधा और अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने रेल मंडल से गुजरने वाली अहमदाबाद-पटना स्पेशल ट्रेन का एक फेरा बढ़ाया है।

मंडल जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार के अनुसार ट्रेन 09447 अहमदाबाद-पटना स्पेशल 12 अगस्त 2026 को अहमदाबाद से चलेगी तथा 09448 पटना-अहमदाबाद स्पेशल 14 अगस्त को पटना से रवाना होगी। ठहराव, समय और ट्रेन संरचना की विस्तृत जानकारी enquiry.indianrail.gov.in पर तथा रेलवन एप से प्राप्त की जा सकती है।

भादली स्टेशन पर ब्लॉक से हिसार-हैदराबाद एक्सप्रेस बदले मार्ग से चलेगी

11 अगस्त की ट्रेन भुसावल-अकोला-पूर्णा होकर संचालित होगी

रतलाम : मध्य रेलवे के भुसावल मंडल स्थित भादली स्टेशन पर ब्लाक के कारण रेल मंडल से होकर गुजरने वाली हिसार-हैदराबाद एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलेगी। मंडल जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार के अनुसार 11 अगस्त को हिसार से चलने वाली 17019 हिसार-हैदराबाद एक्सप्रेस भुसावल-अकोला-पूर्णा होकर चलेगी।

Source link
#इदरपरयगरज #सपशल #टरन #क #झझक #सटशन #पर #अतरकत #ठहरव #अहमदबदपटन #सपशल #टरन #क #एक #फर #बढय

Previous post

‘कमरे में इतनी देर तक क्या करते थे..’ विवाद के बीच निरहुआ और आम्रपाली दुबे पर भड़कीं काजल राघवानी

Kajal Raghwani Video: भोजपुरी इंडस्ट्री का पहला ऐसा शो चर्चा में हैं जिसको लेकर वाकई बवाल मचा है। हम बात कर रहे हैं ‘भोजपुरी बवाल’ की जिसके हालिया एपिसोड के बाद अभिनेत्री काजल राघवानी बुरी तरह से दिनेश लाल यादव निरहुआ पर भड़कती दिखाईं दे रही हैं।

दरअसल इस शो पर हाल ही में डिनर हुआ था और पूरा विवाद डिनर डेबल पर ही सामने आया है। इस डिनर को राजनेता तेज प्रताप यादव ने अरेंज करवाया था लेकिन साथ आने के बजाय सितारों में भिड़ंत हो गई।

बता दें कि इस दौरान दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और आम्रपाली दुबे ने काजल राघवानी को कुछ ऐसा कह दिया जो कि हैरान करने वाला था। इसके बाद काजल ने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया है और लाइव आते हुए निरहुआ को जवाब दिया है। काजल ने डिनर डेबल पर कह दिया था कि आम्रपाली की वजह से निरहुआ उनके साथ काम नहीं करते हैं।

लाइव आकर क्या बोलीं काजल राघवानी?

काजल राघवानी काफी गुस्से में थीं और उन्होंने कई सवाल उठाए। उनका कहना था कि, ”दिनेश जी ने जो मेरे लिए कहा है वो मेरी औकात दिखा देंगे। सच्चाई तो ये है कि ऐसा कहकर खुद की आपने औकात दिखाई है। पहले आपकी इज्जत करती थी और अब वो जीरो परसेंट है। आम्रपाली जी ने कहा मैने सख्त लहजे में बात की लेकिन मैने काफी अच्छे से वो बात की थी।” इसके अलावा काजल ने कहा, ”जब शॉट रेडी होता था तो आप दोनों कमरे में इतनी देर क्या करते रहते थे। ना लोगों के बुलाने पर आते थे और खुद डायरेक्टर बुलाता था जाकर तब भी नहीं आते थे।” कुंभ में साथ स्नान करने को लेकर भी काजल ने दोनों को घेरा और कहा, ”कुंभ स्नान में आपको अपनी पत्नी के साथ जाना चाहिए थे। दोनों एक दूसरे का हाथ पकड़कर नहा रहे थे। आप बाहर आम्रपाली के साथ दिखाई देते हैं पत्नी के साथ नहीं।”

काजल राघवानी का ये वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है। हालांकि अभी तक इस वीडियो पर ना तो आम्रपाली दुबे का कोई रिएक्शन आया है और ना ही दिनेश लाल यादव निरहुआ है। पूरी इंडस्ट्री में इन दोनों के अफेयर के चर्चे हैं। फिलहाल आप देखिए पूरा वीडियो..

Next post

इंदौर में नाबालिग प्रेमिका के माता-पिता की हत्या करने वाले को दोहरा आजीवन कारावास

Post Comment