वर्चुअल सिमकार्ड (वी-सिम) एप मिला है जिसके जरिए फर्जी विदेशी नंबर और वाइस नोट तैयार किए थे। इसकी गिरफ्तारी के बाद अंतिम कड़ी तक जाने का रास्ता साफ हो …और पढ़ें
HighLights
- क्राइम ब्रांच ने महिदपुर से मास्टर माइंड को पकड़ा
- आरोपी के मोबाइल में मिले इंटरनेशनल नंबर और आरोपियों की चेटिंग
- आरोपी की गिरफ्तारी के बाद अंतिम कड़ी तक जाने का रास्ता साफ हो गया है
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। गैंगस्टल लॉरेंस विश्नोई और हैरी बॉक्सर के नाम से बिल्डर व कारोबारियों से करोड़ों रुपयों वसूलने वाली का अहम सदस्य हाथ लगा है। ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क से जुड़े एक शख्स के मोबाइल में वर्चुअल सिमकार्ड (वी-सिम) एप मिला है जिसके जरिए फर्जी विदेशी नंबर और वाइस नोट तैयार किए थे। इसकी गिरफ्तारी के बाद अंतिम कड़ी तक जाने का रास्ता साफ हो गया है।
दरअसल क्राइम ब्रांच का विशेष जांच दल (एसआईटी) महिदपुर (उज्जैन) से गिरफ्तार सचिन उर्फ वेदप्रकाश शर्मा से पूछताछ कर रहा था। तकनीकी जांच के दौरान पता चला सचिन महिदपुर के रोहित बर्रा उर्फ नाना के संपर्क में था। एसआईटी ने मंगलवार रात रोहित को भी हिरासत में ले लिया।
मोबाइल जांच में पता चला वह वी सिम (एप) का इस्तेमाल करता है। इसका इस्तेमाल इंटरनेशनल कालिंग,विदेशी नंबर (फर्जी) और वाइस नोट के लिए होता था। बर्रा ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की और कहा-वह सट्टे के धंधे से जुड़ा है। इंटरनेशनल कॉलिंग के लिए वी-सिम का इस्तेमाल करता था। लेकिन पुलिस ने उसका फोन खंगाला तो सचिन से हुई चैटिंग मिली जो उसने फिरौती के संबंध में की थी। कुछ चैट तो बर्रा ने डिलिट कर दी लेकिन कुछ चैट डिलिट करना भूल गया। वह सचिन से बड़ा काम हाथ लगने और बिल्डर के फोन न उठाने की बात कर रहा था। इससे बाद गैंग से जुड़े होने की पुष्टि हो गई और पुलिस ने बर्रा को गिरफ्तार कर लिया।
सट्टा किंग के फोन में मिले नंबर (13029469500) से गहराया रहस्य
पुलिस ने जब रोहित बर्रा उर्फ नाना के फोन का डेटा रिकवर किया तो इंटरनेशनल नंबर- 13029469500 मिला जिससे बिल्डर विवेक दम्मानी (रेस कोर्स रोड़) को धमकी मिली थी। उक्त नंबर बर्रा ने सचिन शर्मा को वाट्सएप पर भेजा था। इसी नंबर से अशोक नगर के कारोबारी अंकित अग्रवाल और अपोलो डीबी सिटी निवासी कालेज संचालक रंजन मित्तल को धमकी मिली थी। हैरी बाक्सर के नाम से आए काल से करोड़ों रुपयों की फिरौती मांगी गई थी। बर्रा की गिरफ्तारी के बाद बिल्डरों के नाम बताने वाले शख्स तक पहुंचने का रास्ता साफ होता जा रहा है।
Source link
#इदर #बलडर #क #वरचअल #समकरड #स #धमक #रह #थ #गगसटर #लरस #क #गग #सटट #कग #गरफतर



Post Comment