नमस्कार, ये है, इंदौर में आज की 10 बड़ी खबरें। अब आप एक ही जगह पर शहर की दिनभर की बड़ी खबरें रोज शाम 5 बजे पढ़ सकते हैं। इंदौर में कब क्या हुआ, इसकी सारी जानकारी यहां मिलेगी। राजनीति से लेकर हर दिन होने वाले बड़े इवेंट, हादसे, कार्यक्रम सबकुछ मिलेगा..। निगम की रिमूवल कार्रवाई,80 से अधिक घर तोड़े इंदौर में गुटकेश्वर मंदिर से सदर बाजार रोड तक सड़क चौड़ीकरण निर्माण कार्य में बाधक निर्माण हटाने के लिए नगर निगम रिमूवल की कार्रवाई कर रही है। सोमवार सुबह गुटकेश्वर मंदिर से लेकर सदर बाजार रोड तक सड़क चौड़ीकरण निर्माण कार्य में बाधक बन रहे निर्माणों को हटाने की कार्रवाई शुरू हुई।पूरी खबर पढ़ें BJP नेता के भतीजे का वीडियो…मोदी-शाह को कहे अपशब्द इंदौर से बीजेपी के वरिष्ठ नेता सत्यनारायण सत्तन के भतीजे चेतन शर्मा का एक आपत्तिजनक वीडियो सोमवार को सामने आया है। वीडियो में युवक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके परिवार के साथ बीजेपी और संघ के शीर्ष नेताओं सहित उनके परिवारों पर भी कई गंभीर आरोप लगा रहा है और अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल कर रहा है।पूरी खबर पढ़ें इंस्टाग्राम से पानी की बोतल ऑर्डर करने के बाद ठगी इंदौर के खजराना क्षेत्र में रहने वाली एक कॉलेज छात्रा ऑनलाइन ठगी और ब्लैकमेलिंग का शिकार हो गई। ठगों ने पहले ऑर्डर कैंसिल कर रिफंड दिलाने का झांसा दिया, फिर अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर पैसे ऐंठे। बाद में छात्रा के खाते से करीब 2.99 लाख रुपए भी निकाल लिए गए।पूरी खबर पढ़ें चंडीगढ़, बेंगलुरु और दिल्ली तक फैला था नेटवर्क दौर क्राइम ब्रांच ने क्रिप्टो करेंसी और फॉरेक्स ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपए की ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस एक महिला आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि चंडीगढ़, बेंगलुरु और दिल्ली से जुड़े अन्य आरोपी अभी फरार हैं।पूरी खबर पढ़ें बेटे का शव देख मां की सांसें थमीं:फूट-फूटकर रोई इंदौर के भंडारी मिल मार्ग स्थित श्रीनाथ विहार अपार्टमेंट में रविवार को 55 वर्षीय राजुल शर्मा की मौत के बाद उनकी 75 वर्षीय मां किरण शर्मा भी कुछ ही मिनटों में चल बसी थीं। सोमवार को मां-बेटे की एक साथ अर्थियां उठीं तो परिजन और रिश्तेदार फूट-फूटकर रो पड़े। राजुल के चाचा राजेश शर्मा ने बताया कि मां-बेटे की काफी पहले बायपास सर्जरी हो चुकी थी।पूरी खबर पढ़ें मासूम काशवी की मौत के बाद भी खामोश सिस्टम इंदौर में 2 वर्षीय काशवी यादव की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। घटना को दो हफ्ते से अधिक समय बीत चुका है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट पुलिस को मिल चुकी है। बच्ची के माता-पिता के बयान भी दर्ज हो चुके हैं, लेकिन अब तक न तो किसी पर कार्रवाई हुई है और न ही स्वास्थ्य विभाग ने जांच के नतीजे सार्वजनिक किए हैं।पूरी खबर पढ़ें एक इंच बारिश के बाद फिर मौसम बदला इंदौर में रविवार को अलसुबह हुई एक इंच बारिश से तात्कालिक राहत के बाद दिन में तेज धूप और उमस के कारण काफी बेचैनी रही। इसका असर रात को ज्यादा रहा। इस दौरान तापमान में 6 डिग्री का इजाफा हुआ। सोमवार सुबह से मौसम बदला-बदला सा है। हल्के बादल के साथ धूप खिली हुई है। मौसम वैज्ञानिकों ने आज इंदौर और आसपास के क्षेत्रों में बारिश के आसार जताए हैं।पूरी खबर पढ़ें ठेकेदार की सड़क हादसे में मौत:अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर इंदौर के तेजाजी नगर इलाके में रहने वाले एक ठेकेदार की रविवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। वह काम के सिलसिले में साइट देखने गए थे। लौटते समय किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। राहगीरों ने घायल हालत में उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, शक्करखेड़ी निवासी पप्पू केवट (45) को राहगीर दीपक गंभीर हालत में एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचा था। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।पूरी खबर पढ़ें ट्रांसपेरेंट ग्लास के पीछे खजराना गणेश इंदौर का खजराना गणेश मंदिर लाखों भक्तों की आस्था का केंद्र है। दूर-दूर से यहां भक्त भगवान गणेश के दर्शन कर आशीर्वाद लेने आते हैं। इन दिनों यहां पर गर्भगृह के गेट को चौड़ा करने का काम किया जा रहा है। इस काम के चलते भगवान गणेश को स्टील और ग्लास से बने स्ट्रक्चर से कवर किया गया है, ताकि काम के दौरान प्रतिमा पर धूल आदि ना लगे और भगवान की प्रतिमा सुरक्षित भी रहे।पूरी खबर पढ़ें ड्रग तस्कर दंपति ने गवाह को दी धमकी इंदौर के सदर बाजार थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट से जुड़े एक मामले में गवाही नहीं देने के लिए धमकाने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में हिस्ट्रीशीटर दंपति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोपी महेश उर्फ टोपी और सीमा नाथ द्वारकापुरी क्षेत्र के रहने वाले हैं। दोनों पर पहले से ड्रग तस्करी, अवैध हथियार रखने और प्राणघातक हमलों के कई मामले दर्ज हैं।पूरी खबर पढ़ें
#इदर #म #आज #दनभर #क #बड़ #खबर #नगर #नगम #न #उजड़ #स #अधक #घर #बजप #नत #क #भतज #न #मदशह #क #कह #अपशबद #Indore #News



Post Comment