आरोपितों ने साइबर फ्राॅड और अवैध काम करने का आरोप लगाया और दोनों के साथ कार में मारपीट की।आरोपितों ने गिरफ्तारी और जेल भेजने का डर बता कर मोबाइल से 5 …और पढ़ें
HighLights
- आरोपितों ने साइबर फ्राॅड और अवैध काम करने का आरोप लगाया
- आरोपितों ने गिरफ्तारी और जेल भेजने का डर बता कर लूट लिया।
- 5 लाख 12 हजार की यूएसडीटी अन्य खाते में ट्रांसफर करवा ली।
इंदौर। अपराध शाखा ने अपहरण-लूट के मामले में फरार एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित ने साथियों के साथ मिलकर एक व्यक्ति का अपहरण कर लिया था। उससे लाखों रुपये कीमती यूएसडीटी ट्रांसफर करवा ली थी। गिरफ्तार आरोपित पर दो दर्जन अपराध पंजीबद्ध है।
डीसीपी(अपराध) राजेश त्रिपाठी के अनुसार स्नेह पुत्र राजेश परमार द्वारा अपहरण औ्र लूट की रिपोर्ट लिखवाई थी। कार सवार बदमाश क्राइम ब्रांच अफसर बनकर उसके घर में घुसे और स्नेह और उसके पिता राजेश का अपहरण कर लिया।
आरोपितों ने साइबर फ्राॅड और अवैध काम करने का आरोप लगाया और दोनों के साथ कार में मारपीट की।आरोपितों ने गिरफ्तारी और जेल भेजने का डर बता कर मोबाइल से 5 लाख 12 हजार की यूएसडीटी अन्य खाते में ट्रांसफर करवा ली।
पुलिस ने इस मामले में दीपक तिवारी निवासी लाहिया कालोनी,नीरज तिवारी निवासी हीरानगर,अमन लखिया निवासी स्कीम-54 को गिरफ्तार किया था। बुधवार को पुलिस ने नितिन लोधी निवासी सदर बाजार को भी गिरफ्तार कर लिया।
Source link
#इदर #म #करइम #बरच #अफसर #बनकर #यएसटड #लटन #वल #बदमश #गरफतर



Post Comment