शराबी ट्रक चालक के कारण मंगलवार को दहशत फैल गई। नशे में धुत होकर नो एंट्री में घुस गया। पुलिसवालों ने पीछा किया तो ट्रक लेकर भागने लगा। वायरलेस सेट से…और पढ़ें
HighLights
- हादसा टला : चंदननगर चौराहा से अंतिम चौराहा तक मचा हड़कंप
- ट्रैफिक पुलिसवाले पीछा करते रहे और ड्राइवर ट्रक भगाता रहा
- पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की है
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : शराबी ट्रक चालक के कारण मंगलवार को दहशत फैल गई। नशे में धुत होकर नो एंट्री में घुस गया। पुलिसवालों ने पीछा किया तो ट्रक लेकर भागने लगा। वायरलेस सेट से प्रसारण किया और लोडिंग वाहनों से रास्ता रोक कर ट्रक को रोका गया। चालक खड़े होने की स्थिति में भी नहीं था। पुलिस ने उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में कायमी की है। मोटर व्हीकल एक्ट और ड्रिंक एंड ड्राइव का केस भी दर्ज किया गया है। एक वर्ष पूर्व भी इसी जगह पर हादसा हुआ था।
घटना की शुरुआत चंदननगर चौराहा से हुई है। ट्रक चालक नो एंट्री में आ गया। ट्रैफिक थाना के पुलिसकर्मियों ने रोकने की कोशिश की पर चालक धार रोड़ की और बढ़ गया। पुलिस को आता देख चालक ने स्पीड बढ़ा दी और ट्रक गंगवाल बस स्टैंड तक आ गया। पुलिसकर्मी सक्रिय हुए, पर चालक ने ट्रक नहीं रोका और बड़ा गणपति की तरफ निकल गया। इसके बाद वायरलेस सेट से प्रसारण किया गया।
कंट्रोल रूम से सूचना मिलने के बाद एएसआई (ट्रैफिक) थानदार ने अंतिम चौराहा पर कुछ लोडिंग वाहन चालकों को रोका और ट्रैफिक जाम करवाया।ट्रक को रोकना पड़ा और पुलिस ने चालक को घेर लिया। सूचना मिलने पर मल्हारगंज पुलिस भी पहुंच गई। टीआई नीज बिरथरे के मुताबिक चालक शराब के नशे में था।
पुलिस ने ट्रक जब्त किया और चालक सुनील पुत्र रामप्रसाद निवासी जालौन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।ट्रेफिक थाना के टीआइ बीएल कुमरावत के मुताबिक ट्रक में टायर भरे थे। चालक ने बताया वह गुजरात से आया था। रास्ते में शराब पी थी। पुलिस से बचने के लिए भाग रहा था।
15 सितंबर 2025 को दौड़ा था मौत का ट्रक
एयरपोर्ट रोड से 15 सितंबर 2025 को मौत का एक ट्रक शहर के भीतर दाखिल हुआ और बड़ा गणपति तक जो सामने आया उसे रौंदता हुआ चला गया। कई गाड़ियों को कुचलते हुए 35 लोगों के हाथ-पैर तोड़ते हुए हुए बड़ा गणपति पर किसी तरह लोगों ने उसे रोका। तब भी उसके नीचे एक बाइक फंसी हुई थी। रगड़ के कारण उसकी टंकी फटने से ट्रक जल गया।
ट्रक को नो-एंट्री में घुसने से रोकने में नाकाम पुलिस तमाशा देखती रही। सड़कों से मृतक के जिस्म के टुकड़े लोगों ने बंटोरे, ट्रक के नीचे से धधकती हुई लाश निकाली और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इसमें एक निजी कॉलेज के प्रोफेसर लक्ष्मीकांत सोनी (50) नि. एरोड्रम रोड और दूसरे कैलाशचंद्र जोशी (62) नि. वैशाली नगर था। उनका शव बुरी तरह झुलस गया था। पहचान में घंटों लग गए। 12 की हालत गंभीर है।
ट्रक (एमपी 09 जेड पी 4069) शाम 7.20 बजे नो-एंट्री में घुसा और कालानी नगर चौराहे पर करणावत रेस्टोरेंट से बड़ा गणपति तक पौने दो किमी में लोगों को टक्कर मारी। यहां तक करीब 35 वाहन चालकों को टक्कर मार दी। 4 से 5 कार चालक ट्रक के साथ 20 से 25 फीट तक घसीटते चले गए। एक ई-रिक्शा और ऑटो रिक्शा रामचंद्र नगर चौराहे पर चपेट में आया। दोनों पलटी खाकर गिर गए।
300 मीटर तक ट्रक के टायरों के निशान भी सड़क पर नजर आ रहे थे। चपेट में आए कुछ के शरीर के अंग तक कट कर रास्ते में पड़े दिखाई दिए। ट्रक खजराना के शकील खान के नाम पर था। लोगों की मदद से पुलिस ने ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया था। रात को कराए टेस्ट में उसके शरीर में 857 एमजी अल्कोहाल निकला था।
Source link
#इदर #म #डरइवर #न #शरब #पकर #न #एटर #म #दडय #टरक #गडय #स #टरफक #जम #कर #पकड



Post Comment