एरोड्रम थाना क्षेत्र में एक महिला नाबालिग बेटे की मदद से दुकानदारों को खूब चपत लगा रही है। महिला अभी तक हजारों रुपये की खरीदी कर ठग चुकी है। पीड़ित दु…और पढ़ें
HighLights
- इंदौर के एरोड्रम में नाबालिग बेटे के साथ ठगी कर रही शातिर महिला
- ऑनलाइन पेमेंट के बहाने हजारों का सामान खरीदकर हो जाती है फरार
- दुकानदारों ने जारी किया CCTV फुटेज, पहचान के बाद पुलिस जुटी तलाश में
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में एक महिला नाबालिग बेटे की मदद से दुकानदारों को खूब चपत लगा रही है। महिला अभी तक हजारों रुपये की खरीदी कर ठग चुकी है। पीड़ित दुकानदारों ने सीसीटीवी फुटेज बहुप्रसारित कर चेतावनी जारी की है। पुलिस को भी लिखित शिकायत की गई है।
ऑनलाइन पेमेंट के बहाने ठगी, कई दुकानों को बनाया शिकार
पीड़ित दुकानदारों ने पुलिस को बताया कि महिला अक्सर बेटे को लेकर आती है। दुकानदार व स्टाफ से मेलजोल बढ़ा लेती है और पांच से दस हजार रुपये का सामान खरीदती है। पहले ऑनलाइन भुगतान का बोलती है। बाद में तकनीक की खराबी का बहाना बना देती है। दुकानदारों को कुछ देर में रुपये देने का बोलकर रफूचक्कर हो जाती है।
महिला अभी तक गोल्डी राठौर, मौर्यश्री कलेक्शन, सांवरिया कलेक्शन, कुबेर एंटरप्राइजेज सहित अन्य दुकानों में ठगी कर चुकी है। दोनों के सीसीटीवी फुटेज भी बहुप्रसारित कर दिए हैं।
मालवा मील क्षेत्र की रहने वाली है महिला, पुलिस कर रही तलाश
टीआई वेदेंद्र सिंह कुशवाह के अनुसार कुछ लोगों ने शिकायत के साथ फुटेज भी सौंपे हैं। पुलिस महिला की तलाश में जुटी है। एक दुकानदार ने बताया महिला की पहचान पूर्वा के रूप में कर ली है। वह मालवा मील क्षेत्र में रहती है और घटना करने के लिए साठ फीट रोड की तरफ आती है।
यह भी पढ़ें- एमपी में 1 यूनिट बढ़ते ही बंद हो जाती है बिजली सब्सिडी, जानिए 150 से 151 यूनिट पर कितना बदल जाता है आपका बिल
Source link
#इदर #म #नबलग #बट #सग #ठग #कर #रह #महल.. #ऑनलइन #पमट #क #झस #द #उडय #समन #CCTV #फटज #वयरल



Post Comment