इंदौर में पलासिया, घंटाघर, गिटार तिराहा, इंडस्ट्री हाउस, एलआईजी, रसोमा, विजयनगर, एमआर-9 पर ड्रोन से जाम के कारण देखे जा रहे हैं।। …और पढ़ें
HighLights
- व्यस्त समय में कुछ मार्गों पर अत्यधिक ट्रैफिक, सिग्नल का समय पूरा होने पर भी नहीं निकल पाता पूरा ट्रैफिक
- जल्दी निकलने की होड़, गलत दिशा में आवागमन, सिग्नल तोड़ना और मोबाइल चलाना जाम के मुख्य कारण
- कोने में खड़े और मोबाइल चलाने वाले जवानों को ड्रोन से चिह्नित कर दी सजा, अच्छा काम करने वालों को इनाम
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर शहर में शाम होते ही मुख्य चौराहों पर लग रहे ट्रैफिक जाम को लेकर डीसीपी ने अब ड्रोन यूनिट के साथ निगरानी शुरू की है। पलासिया स्थित कार्यालय से ड्रोन उड़ाकर आठ प्रमुख चौराहों पर अफसर खुद देख रहे हैं कि ‘जाम’ लगने का कारण क्या है? फिलहाल चौराहों पर जाम लगने की समस्या का समाधान नहीं निकल पाया है। आए दिन जाम की स्थिति बन रही है।
डीसीपी ट्रैफिक राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पूर्वी क्षेत्र के आठ प्रमुख चौराहे पलासिया, घंटाघर, गिटार तिराहा, इंडस्ट्री हाउस, एलआइजी, रसोमा, विजयनगर, एमआर-9 की उच्च तकनीक से लैस ड्रोन से निगरानी की गई। इस दौरान पाया कि व्यस्ततम समय में चौराहों के कुछ मार्गों पर अत्यधिक ट्रैफिक हो जाता है। इस कारण कुछ मार्गों पर एक बार में सिग्नल का समय पूरा होनेके बाद भी पूरा ट्रैफिक नहीं निकाल पाता।
सिग्नल के समय में भी सुधार किया गया
जल्दी निकलने की होड़ में वाहन ड्राइवर चौराहों पर आकर गुत्थम-गुत्था होकर जाम लगा रहे हैं। इसे लेकर ड्रोन से निगरानी कर ये देख रहे हैं कि किन मार्गों के सिग्नल का समय बढ़ाना हैं और किन मार्गों पर सिग्नल समय कम करना हैं। प्रयोग के बाद सिग्नल के समय में भी सुधार किया जाएगा।
वहीं, जाम लगाने में वाहन चालकों द्वारा गलत दिशा में आवागमन, सिग्नल तोड़ना, वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग करना मुख्य कारणों में शामिल हैं। इनको समझाइश देने के साथ चालानी कार्रवाई भी कर रहे हैं।
कोने में खड़े और मोबाइल चलाने वालों को चिह्नित कर दी सजा
चौराहों पर ड्यूटी के दौरान कोना पकड़कर खड़े पुलिस जवान या मोबाइल चलाने वाले पुलिस जवानों के कार्य को भी देख रहे हैं। जाम के दौरान चौराहे के बीच में खड़ा न होने वाले जवानों को ड्रोन से चिह्नित कर उन्हें सजा दी गई। निगरानी में डीसीपी ने चार चौराहों पर ठीक से ड्यूटी न करने वाले जवानों को सजा भी दी है। वहीं, अच्छा काम करने वाले जवानों को चिह्नित कर इनाम देकर उनके चाहने वाले चौराहों पर ड्यूटी भी लगाई है।
Source link
#इदर #म #पलस #क #डरन #यनट #क #सथ #आठ #चरह #पर #क #ज #रह #नगरन #फर #भ #लग #रह #जम



Post Comment