इंदौर में बड़ा फ्रॉड… क्रिप्टो करेंसी में निवेश पर मुनाफे का लालच, रेडीमेड कपड़ा कारोबारी से ₹14.14 लाख ठगे

इंदौर में बड़ा फ्रॉड… क्रिप्टो करेंसी में निवेश पर मुनाफे का लालच, रेडीमेड कपड़ा कारोबारी से ₹14.14 लाख ठगे

साइबर अपराधियों ने क्रिप्टो करेंसी खरीदने-बेचने और मुनाफे का झांसा देकर लाखों रुपये ठग लिए। साइबर हेल्पलाइन-1930 पर की शिकायत के बाद एमजी रोड पुलिस ने…और पढ़ें

Publish Date: Tue, 07 Jul 2026 09:01:06 PM (IST)Updated Date: Tue, 07 Jul 2026 09:01:05 PM (IST)

इंदौर में बड़ा फ्रॉड… क्रिप्टो करेंसी में निवेश पर मुनाफे का लालच

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। साइबर अपराधियों ने क्रिप्टो करेंसी खरीदने-बेचने और मुनाफे का झांसा देकर लाखों रुपये ठग लिए। साइबर हेल्पलाइन-1930 पर की शिकायत के बाद एमजी रोड पुलिस ने केस दर्ज किया है। कारोबारी को विदेशी नंबरों से कॉल आया था। वॉट्सऐप ग्रुप में भी शामिल कर लिया गया था। एसआई सचिन त्रिपाठी के अनुसार इमली बाजार (राजवाड़ा) निवासी संजय कंचनलाल ओसवाल द्वारा रिपोर्ट की गई है। नई दिल्ली के सैम्यूल और तरुण खन्ना के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है।

विदेशी नंबर से आया कॉल, लूनो ऐप का कर्मचारी बताकर वॉट्सऐप ग्रुप में जोड़ा

संजय का रेडीमेड कपड़ों का होलसेल कारोबार है। उसने पुलिस को बताया कि फरवरी माह में विदेशी नंबरों से कॉल आया था। आरोपी ने क्रिप्टो करेंसी के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म ‘लूनो’ का कर्मचारी बताया और निवेश के संबंध में चर्चा की। आरोपी ने एक लिंक भेजी और लूनो के वॉट्सऐप ग्रुप में जोड़ लिया। लिंक भेज कर संजय का रजिस्ट्रेशन करवा दिया और सबसे पहले 10 हजार रुपये से ट्रेडिंग की शुरुआत की।

Source link
#इदर #म #बड #फरड.. #करपट #करस #म #नवश #पर #मनफ #क #ललच #रडमड #कपड #करबर #स #लख #ठग

Previous post

July Forecast – Julia Berolzheimer

Next post

ठुकरा के मेरा प्यार ने साबित किया कि कैसे हर कहानी अपने दर्शक ढूंढ़ ही लेती है!

आज के मनोरंजन जगत में हर तरह के दर्शकों के लिए कुछ न कुछ मौजूद है। एक ओर दर्शक धुरंधर जैसी भव्य सिनेमाई प्रस्तुतियों का आनंद ले रहे हैं, जो बड़े सितारों, विशाल कैनवास और शानदार कहानी कहने की कला को साझा करती हैं। वहीं दूसरी ओर, वे ऐसी कहानियों को भी भरपूर प्यार दे रहे हैं, जो ज़मीन से जुड़ी, भावनात्मक और बेहद वास्तविक महसूस होती हैं। ठुकरा के मेरा प्यार ऐसी ही एक कहानी है।

संचिता बसु और धवल ठाकुर जैसे उभरते कलाकारों से सजी इस सीरीज़ ने अपनी सच्ची भावनाओं, सहज किरदारों और वास्तविक दुनिया के चित्रण के दम पर दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई। बिना किसी बड़े पैमाने या भव्यता पर निर्भर हुए, इसका पहला सीज़न प्लेटफ़ॉर्म के सबसे ज़्यादा देखे जाने वाले शोज़ में शामिल रहा। इसने यह साबित कर दिया कि दिल से कही गई कहानियां भी अपने दम पर लाखों दर्शकों तक पहुंच सकती हैं।

अब, दूसरे सीज़न के साथ दर्शकों का यह प्यार और भी बढ़ गया है। ठुकरा के मेरा प्यार सीज़न 2 लगातार दर्शकों का दिल जीत रहा है और फिलहाल प्लेटफ़ॉर्म पर नंबर 1 ट्रेंडिंग शो बना हुआ है। यह एक बार फिर साबित करता है कि अच्छी कहानी किसी बड़े बजट या भव्य प्रस्तुति की मोहताज नहीं होती।

आज, जब मनोरंजन की दुनिया में एक ओर बड़े बजट की ब्लॉकबस्टर फिल्में हैं, तो दूसरी ओर छोटे शहरों और दिल से जुड़ी कहानियां भी अपनी मजबूत पहचान बना रही हैं। ऐसे में ठुकरा के मेरा प्यार इस बात की मिसाल बनकर उभरता है कि सफलता का कोई एक तय फॉर्मूला नहीं होता। कई बार बस एक ऐसी कहानी ही काफी होती है, जिसमें दर्शक खुद को देख सकें और उससे गहराई से जुड़ सकें। ठुकरा के मेरा प्यार सीज़न 2 अब केवल JioHotstar पर स्ट्रीम हो रहा है।

अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
Thukra Ke Mera Pyaar, Hindi news, latest news

Post Comment