इंदौर के गौरी नगर में 8 साल के बेटे के सामने इलेक्ट्रिशियन सुरेंद्र साहू की चाकू मारकर हत्या के मामले में हीरा नगर पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार क …और पढ़ें
HighLights
- साले की शादी की सालगिरह से लौट रहे सुरेंद्र ने स्टैंड हटाने को कहा तो नशे में धुत विवेक ने सीने में घोंपा चाकू
- विवेक साहू, प्रिंस साहू, रामस्वरूप और अमित साहू गिरफ्तार; आशीष राजावत समेत दो की सागर में तलाश
- इलाके के रहवासियों का आरोप- टीआई की सरपरस्ती में बिक रहा नशा, भानगढ़-कबीटखेड़ी बने अड्डे
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। आठ वर्षीय बेटे के सामने बेकसूर इलेक्ट्रिशियन सुरेंद्र साहू की हत्या में हीरा नगर पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। चाकू मारने वाले बदमाश का एक पैर टूट गया है। पुलिस का दावा है कि वह चकमा देकर भागने की कोशिश कर रहा था। उधर घटना से नाराज पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने थाना प्रभारी सुशील पटेल को तलब कर लिया और जमकर फटकार लगाई।
38 वर्षीय सुरेंद्र पुत्र धरमदास साहू की गौरी नगर में शराबियों ने चाकू मारकर हत्या कर दी थी। सुरेंद्र अपने साले कुलदीप की शादी की वर्षगांठ के कार्यक्रम में शामिल होने आया था और वह आठ वर्षीय बेटे दक्ष और भतीजे प्रणव को लेकर घर जा रहा था। आरोपित नशे की अवस्था में आपस में विवाद कर रहे थे। पुलिस ने डीसीपी जोन-3 राजेश व्यास के अनुसार पुलिस ने मामले में विवेक साहू, प्रिंस साहू, रामस्वरूप और अमित साहू को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार विवेक ने पूछताछ में बताया कि उसने शराब पी रखी थी। रविवार रात वह दोस्तों के साथ मस्ती कर रहा था। इसी दौरान सुरेंद्र का निकलना हुआ था। उसने गाली दी और स्टैंड हटाने का बोला। सुरेंद्र द्वारा प्रतिकार करने पर सीने में चाकू घोंप दिया। पुलिस के अनुसार घटना में शामिल आशीष राजावत व एक अन्य की सागर की लोकेशन मिली है। गिरफ्तारी के लिए टीम रवाना कर दी गई है।
आरोप- नशा बिकवा रहा टीआई
घटना से नाराज रहवासियों ने टीआई सुशील पटेल पर नशा बिकवाने का आरोप लगाया। हाथों में तख्तियां लेकर प्रदर्शन करने आए रहवासियों ने कहा कि तत्कालीन टीआई पीएल शर्मा आम का बगीचा में सतत गश्त करवाते थे। पटेल ने गश्त बंद करवा कर जवानों की डायल-112 पर भेज दिया है।
उनकी सरपरस्ती में अवैध शराब, गांजा, स्मैक की बिक्री हो रही है। भानगढ़, कबीटखेड़ी, एमआर-10 और गौरी नगर नशा सप्लाई के अड्डे बन चुके हैं। घटना से नाराज पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने टीआई सुशील पटेल को तलब कर लिया। एसआई व एसीपी के सामने ही फटकार लगाई और कार्रवाई की चेतावनी दी।
Source link
#इदर #म #बट #क #समन #चक #मरकर #पत #क #जन #लन #वल #चर #आरप #गरफतर #द #क #तलश #म #सगर #पहच #पलस



Post Comment