पुलिस ने शासकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) में पदस्थ सिपाही सचिन चंद्रवंशी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। पीड़िता ने फोटो और वीडियो की धमकी देकर ब्ल …और पढ़ें
HighLights
- पीड़िता ने फोटो और वीडियो की धमकी देकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप लगाया है
- महाराष्ट्र निवासी पीड़िता से आरोपी की इंटरनेट मीडिया के माध्यम से दोस्ती हुई थी
- आरोपी के अन्य युवती से भी संबंध रहे हैं, वह उसके साथ लिव इन रिलेशन में रहने लगा था।
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। कनाड़िया पुलिस ने शासकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) में पदस्थ सिपाही सचिन चंद्रवंशी के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज किया है। पीड़िता ने फोटो और वीडियो की धमकी देकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप लगाया है।
पुलिस के अनुसार मूलत: महाराष्ट्र निवासी पीड़िता से आरोपी की इंटरनेट मीडिया के माध्यम से दोस्ती हुई थी। आरोपी ने शादी का झांसा देकर इंदौर बुलाया था। नवंबर 2018 में शासकीय क्वार्टर में उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी के अन्य युवती से भी संबंध रहे है। वह उसके साथ लिव इन रिलेशन में रहने लगा था।
दुष्कर्म के आरोप में पुजारी गिरफ्तार
इंदौर। परदेशीपुरा पुलिस ने प्रदीप शर्मा उर्फ पुजारी उर्फ गुरुजी को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है। उस पर कल्याणी महिला से शादी झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक लिंबोदी निवासी प्रदीप के मकान में ही पीड़िता किराये से रहती थी। प्रदीप का तलाक हो चुका है। वह बच्चों को खिलाने के बहाने घर आने लगा और महिला से नजदीकी बढ़ा ली।
कालेज के दोस्त पर युवती को धमकाने का केस
इंदौर। टेलिपरफार्मेंस कंपनी में काम करने वाली युवती ने हेमंत भोजराम वर्मा निवासी छिंदवाड़ा पर धमकाने और छेड़ने का आरोप लगाया है। लसूड़िया पुलिस ने हेमंत के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। हेमंत पीड़िता के साथ कालेज में पढ़ता था। पीड़िता इंदौर आ गई और टीपी में नौकरी करने लगी। हेमंत कुछ दिनों से बात करने के लिए लगातार काल लगा रहा था। मंगलवार को उसने रास्ते में रोका और आपत्तिजनक हरकत की।
26 हजार और मोबाइल वसूली करने वाले आरोपितों पर केस दर्ज
इंदौर। आजाद नगर थाना क्षेत्र में जबरन वसूला के मामले में पुलिस ने तीन आरोपितों को मंगलवार को पकड़ लिया है। आरोपितों ने एक यात्री से मोबाइल और पैसे लेकर भाग गए थे।
आजाद नगर पुलिस के मुताबिक रौशनी पिता पप्पू बैरागी उम्र 20 साल नि.कस्तूरबा ग्राम रोड तेजाजीनगर, सुनील पिता रोडसिंह उम्र 21 साल नि.ग्राम पड़ना सारंगपुर हाल मु. कस्तूरबाग्राम रोड तेजाजी नगर और मोनू उर्फ ऋषभ पिता सुनील बाकल उम्र 21 साल निवासी मूसाखेड़ी भील कालोनी पकड़ लिया है।
पीड़ित ने बताया कि चोखी ढाणी खंडवा रोड में नट का खेल दिखाने के काम करता हूं। तीन मई को रात 11.00 बजे अपने गांव ममुधन राजस्थान जाने के लिये तीन इमली बस स्टैड पर आया था। बस का इंतजार कर रहा था, तभी एक लड़की छोटे बच्चे को गोद में लिये हुए वहां पर आई और बोली कि बाथरुम के पीछे नाले के पास मेरी एक सहेली बैठी है। उसकी तबीयत खराब है उसे अस्पताल पहुंचाने के लिए मेरी मदद कर दो। उसने अपना नाम रोशनी बताया जिसके बाद मैं उस लड़की के साथ बाथरूम के पीछे नाले के पास गया। वहां पर दो लड़के आ गए जिनमें से एक ने बोला कि मेरी बहन के साथ क्या कर रहा है। एक बोला कि मेरी पत्नी के साथ क्या कर रहा है।
दोनों लड़के व लड़की बोली फोटो लेकर सुबह न्यूज पेपर मे छपवा देंगे, जिससे तेरी बदनामी हो जाएगी। तेरी जेब में रखे पैसे व मोबाइल निकालकर दे। बदनामी के भय से मैंने सैलरी के 26 हजार रुपए और एक मोबाइल दे दिया। इसके बाद उन तीनों ने मेरे साथ मारपीट भी की। घटना जानकारी मैनेजर को बताई। फिर थाने आकर रिपोर्ट लिखवाई।
Source link
#इदर #म #महरषटर #नवस #यवत #न #जआरप #म #पदसथ #सपह #पर #लगय #दषकरम #क #आरप #पलस #न #दरज #कय #कस



Post Comment