कंपेल पुलिस चौकी से टीम भेजी तो बाहर कारें खड़ी हुई थी। पुलिसकर्मियों को देखते ही युवक युवती नशे की अवस्था में भागने लगे। फार्म हाऊस में शराब परोसी जा …और पढ़ें
नईदुनिया प्रतिनिधि,इंदौर। शहर में सख्ती हुई तो शराब पार्टी के शौकीनों ने देहात में पार्टी शुरू कर दी। फार्म हाऊस-रिसोर्ट में देर रात शराब पार्टी की जा रही है।
सोमवार को एक फार्म हाऊस में दबिश देर हलचल मचा दी। युवक युवतियां नशे की अवस्था में भागने लगे। फार्म हाऊस संचालक पर तो एफआईआर दर्ज कर ली गई।
डीसीपी(मुख्यालय) उमाकांत चौधरी के अनुसार घटना ग्राम उज्जैनी की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि फार्म हाऊस में युवक युवतियां एकत्र हुए है। रात 1 बजे तक तेज आवाज में डीजे बज रहा है।
कंपेल पुलिस चौकी से टीम भेजी तो बाहर कारें खड़ी हुई थी। पुलिसकर्मियों को देखते ही युवक युवती नशे की अवस्था में भागने लगे। फार्म हाऊस में शराब परोसी जा रही थी। पुलिस ने संचालक विश्वजीतसिंह बुंदेला निवासी छतरपुर के खिलाफ केस दर्ज किया है।
होटल-ढाबों की जांच:सूचना न देने पर केस
एसपी(ग्रामीण) राजेंद्र वर्मा ने होटल ढाबों की जांच के निर्देश दिए है। होटलों में रुकने वाले और कर्मचारियों की जानकारी देना अनिवार्य है। पुलिस कईं के विरुद्ध कायमी कर चुकी है.
Source link
#इदर #म #हईपरफइल #परट #म #पलस #क #छपफरम #हउस #सचलक #पर #एफआईआर



Post Comment