×
इंदौर में 25 करोड़ की शासकीय भूमि से प्रशासन ने हटवाया अतिक्रमण

इंदौर में 25 करोड़ की शासकीय भूमि से प्रशासन ने हटवाया अतिक्रमण

महू क्षेत्र के ग्राम मलेंडी में राजस्व विभाग और प्रशासनिक अमले द्वारा 7.824 हेक्टेयर (लगभग 30 बीघा) शासकीय जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। उक्त भूमि …और पढ़ें

Publish Date: Wed, 10 Jun 2026 08:50:29 PM (IST)Updated Date: Wed, 10 Jun 2026 09:33:34 PM (IST)

इंदौर प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण।

HighLights

  1. ग्राम मलेंडी में 30 बीघा शासकीय जमीन पर फैला था अवैध कब्जा।
  2. उक्त भूमि का बाजार मूल्य लगभग 25 करोड़ रुपये आंका गया है।
  3. नियमानुसार शासकीय अभिलेखों के अनुरूप मुक्त कराया गया।

नईदुनिया प्रतिनधि, इंदौर। प्रशासन द्वारा शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने की मुहिम चलाई जा रही है।इसी कड़ी में बुधवार को प्रशासन ने महू क्षेत्र में 25 करोड़ रुपये मूल्य की बेशकीमति शासकीय जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया। 30 बीघा शासकीय भूमि पर अवैध रूप से अतिक्रमण कर लिया गया था।

महू क्षेत्र के ग्राम मलेंडी में राजस्व विभाग और प्रशासनिक अमले द्वारा 7.824 हेक्टेयर (लगभग 30 बीघा) शासकीय जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। उक्त भूमि का बाजार मूल्य लगभग 25 करोड़ रुपये आंका गया है।

इस भूमि पर अवैध कब्जा किया गया था, जिसे नियमानुसार शासकीय अभिलेखों के अनुरूप मुक्त कराया गया।

कार्रवाई के दौरान राजस्व, पुलिस एवं स्थानीय प्रशासन का अमला मौजूद रहा। कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर शासकीय भूमि पर अवैध कब्जों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है।

Source link
#इदर #म #करड #क #शसकय #भम #स #परशसन #न #हटवय #अतकरमण

Post Comment