इंदौर में शहरवासियों को मई में तीव्र गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। इस माह पश्चिमी विक्षोभ के चलते दिन के तापमान के सामान्य ही रहने की संभावना बनी …और पढ़ें
HighLights
- इस माह में आने वाले पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दिन का का तापमान सामान्य के आसपास रहेगा
- इंदौर में अधिकतम तापमान 41 डिग्री के आसपास तक ही सीमित रहने की संभावना है
- पिछले वर्षो के मुकाबले लू के दिनों की संख्या भी कम होगी।
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर सहित प्रदेशवासियों को मई माह में तीव्र गर्मी से राहत मिलेगी। इस माह में आने वाले पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दिन का तापमान सामान्य के आसपास रहेगा। ऐसे में इंदौर में अधिकतम तापमान 41 डिग्री के आसपास तक ही सीमित रहने की संभावना है। वही न्यूनतम तापमान सामान्य व उससे अधिक रहेगा। पिछले वर्षो में मुकाबले लू के दिनों की संख्या भी कम होगी।
शुक्रवार को इंदौर में दोपहर में धूप निकली और बादल भी छाए। दिन का अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वही न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो सामान्य था। भोपाल स्थित मौसम केंद्र के विज्ञानियों के मुताबिक इंदौर में पहले व दूसरे सप्ताह में तीव्र गर्मी से राहत रहेगी। चार मई के बाद इंदौर में गरज-चमक के साथ वर्षा होने व 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है। वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ चक्रवाती हवाओं के घेरे के रुप कश्मीर में ऊपर बना हुआ है।
वही पश्चिमी विक्षोभ् ईरान व अफगानिस्तान पर सक्रिय है। यह तीन मई को हिमालय क्षेत्र में पहुंचेगा। इसके अलावा चक्रवाती हवाओं को घेरा उत्तर पंजाब पर बना हुआ है। इसके प्रभाव से आगामी दिनों में इंदौर सहित प्रदेशभर बादल छाने व वर्षा होने की स्थितियां दिखाई देगी।
Source link
#इदर #म #मई #क #बद #गरजचमक #क #सथ #तज #हवए #चलन #क #आसर



Post Comment