मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डाक सहायक उर्मिला सैनी के बच्चों की स्कूली एवं उच्च शिक्षा की पढ़ाई-लिखाई के लिए पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्र…और पढ़ें
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डाक सहायक उर्मिला सैनी के बच्चों की स्कूली एवं उच्च शिक्षा की पढ़ाई-लिखाई के लिए पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री मानवीय संवेदना जताते हुए इंदौर में घटित दुर्घटना में मासूम अव्यक्त (सात वर्ष) और प्रेक्षा (15 वर्ष) के सिर से मां उर्मिला सैनी का साया उठने के बाद उनके पिता अखिलेश द्वारा आत्महत्या करने के कारण मासूम बच्चों की शिक्षा और देखभाल के लिये आर्थिक सहायता प्रदान की है।
मुख्यमंत्री ने दी सांत्वना: बच्चों के नाम होगी 5 लाख रुपये की एफडी, ब्याज से होगी पढ़ाई
मुख्यमंत्री से मासूम प्रेक्षा ने नाना सत्यनारायण मालाकार और अन्य परिजनों के साथ विधानसभा स्थित कक्ष में भेंट की। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि वे स्वयं को बिल्कुल भी अकेला न समझें। सरकार मासूम बच्चों की शिक्षा के लिये हरसंभव मदद करेगी। बच्चों के नाम पांच लाख रुपये की एफडी होगी। एफडी की ब्याज की राशि बच्चों की पढ़ाई-लिखाई में व्यय की जायेगी।
Source link
#इदर #हदस #क #शकर #अनथ #बचच #क #सथ #खड #हई #सरकर #सएम #महन #यदव #न #द #लख #क #आरथक #सहयत



Post Comment