एमपी के 13 सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 3,600 MBBS इंटर्न्स की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, जूडा ने भी दी आंदोलन की चेतावनी

एमपी के 13 सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 3,600 MBBS इंटर्न्स की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, जूडा ने भी दी आंदोलन की चेतावनी

मध्य प्रदेश के 13 शासकीय मेडिकल कॉलेजों में लगभग 3,600 एमबीबीएस इंटर्न्स ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है।

Publish Date: Sat, 01 Aug 2026 09:29:17 PM (IST)Updated Date: Sun, 02 Aug 2026 07:37:37 AM (IST)

भोपाल में इंटर्न्स डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू

HighLights

1. स्टाइपेंड 30 हजार करने की मांग
2. इमरजेंसी सेवाएं फिलहाल जारी
3. जूडा और पीएमटीए का समर्थन

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। मध्य प्रदेश के गांधी मेडिकल कॉलेज सहित प्रदेश के सभी 13 शासकीय मेडिकल कॉलेजों में कार्यरत करीब 3,600 एमबीबीएस इंटर्न्स ने शनिवार से अनिश्चितकालीन काम बंद हड़ताल शुरू कर दी। इंटर्न्स वर्तमान में मिलने वाले 14,000 रुपये मासिक स्टाइपेंड को बढ़ाकर 30,000 रुपये प्रति माह किए जाने की मांग कर रहे हैं।

नियमित सेवाएं प्रभावित, इमरजेंसी जारी

हड़ताल के कारण अस्पतालों की नियमित ओपीडी और वार्ड सेवाएं प्रभावित हुई हैं। मरीजों को परेशानी से बचाने के लिए इमरजेंसी सेवाएं फिलहाल जारी रखी गई हैं। इंटर्न्स का कहना है कि उनकी मांग केवल स्टाइपेंड बढ़ाने की नहीं, बल्कि सम्मानजनक कार्य परिस्थितियां और उचित पारिश्रमिक सुनिश्चित करने की भी है।

जूडा और मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन का समर्थन

आंदोलन को जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन (जूडा), भोपाल और प्रोग्रेसिव मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन का भी समर्थन मिल गया है। दोनों संगठनों ने सरकार और चिकित्सा शिक्षा विभाग से जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की है। वहीं, वाइस ऑफ इंटर्न्स, मध्य प्रदेश संगठन ने दोनों संस्थाओं के समर्थन पर आभार जताया है।

सोमवार तक फैसला नहीं तो ओपीडी होगी बंद

संगठन के प्रतिनिधि डॉ. ऋतिक शर्मा के अनुसार, प्रशासन और चिकित्सा शिक्षा विभाग के साथ वार्ता जारी है, लेकिन अभी तक कोई लिखित निर्णय नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि यदि सोमवार तक मांगों पर सकारात्मक फैसला नहीं हुआ तो जूनियर डाक्टर्स एसोसिएशन भी आंदोलन में शामिल होकर ओपीडी सेवाओं का बहिष्कार करेगी। ऐसा होने पर हमीदिया सहित प्रदेश के बड़े सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं व्यापक रूप से प्रभावित हो सकती हैं।

Source link
#एमप #क #सरकर #मडकल #कलज #म #MBBS #इटरनस #क #अनशचतकलन #हडतल #शर #जड #न #भ #द #आदलन #क #चतवन

Previous post

‘वो अगला शाहरुख खान बनेगा..’ राघव जुयाल को लेकर शहनाज गिल की भविष्यवाणी, कह डाली ऐसी बात

Shehnaaz Gill Raghav Juyal: शहनाज गिल और राघव जुयाल को लेकर चर्चा है और अक्सर दोनों के एक साथ देखा जाता है। इस वक्त एक वीडियो सामने आया है जिसमें शहनाज गिल ने राघव को लेकर कुछ ऐसा कह डाला है जो कि हैरान करने वाला है।

शहनाज की मानें तो राघव जुयाल अगले शाहरुख खान बनेंगे। जी हां, शाहरुख खान भी आउटसाइडर थे और टीवी से आए थे और इसी तरह से राघव भी टीवी से आए हैं और इस इंडस्ट्री में उनका कोई सहारा पहले से नहीं था। शहनाज गिल इस दौरान फरिदून शहरयार से बात कर रही थीं।

राघल जुयाल अगला शाहरुख खान

शहनाज गिल ने राघव को लेकर खुलकर कहा, ”वो देखना मैं बोल रही हूं वो शाहरुख खान बनेगा। मुंबई में मेरे दोस्त वोस्त नहीं हैं, एक ही सहारा है और वो है राघव। मेरी लाइफ में प्रॉब्लम आती है तो उसको मुझे कॉल करना होता है। कल को कोई प्रॉब्लम आ रही है, बॉडीवाइज हेल्थवाइज तो मुझे उसी को कॉल करना होता है। मुंबई में मेरे माता वही है राघव। वो शाहरुख खान बनेगा।” सोशल मीडिया पर इस तरह का बयान अब चर्चा में है और शहनाज गिल को लेकर लोग कमेंट्स कर रहे हैं।

दोनों के बीच है अफेयर?

सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान में दोनों एक साथ नजर आए थे। ऐसा कहा जाता है कि उसी फिल्म के दौरान एक दूसरे के करीब आए और डेट कर रहे हैं।

इशारों इशारों में सलमान खान ने बताया था कि शहनाज अब मूवऑन कर चुकी हैं। हालांकि दोनों ने एक दूसरे के साथ रिश्ते को अभी तक कुबूल नहीं किया है। देखने वाली बात होगी कि वो कब ऑफिशियल ऐलान करते हैं।

Next post

‘Spider-Man: Brand New Day’ Swings To Biggest Opening Day In Box Office History With $168 Million

Post Comment