काले धुएं के कारण सीढ़ियां भी नजर नहीं आ रही थीं, इंदौर में आग से घिरे रहवासियों की जुबानी काली सुबह का सच

काले धुएं के कारण सीढ़ियां भी नजर नहीं आ रही थीं, इंदौर में आग से घिरे रहवासियों की जुबानी काली सुबह का सच

स्कीम नं. 136 स्थित ई-व्हीकल के शोरूम में शुक्रवार सुबह आग लग गई। कुछ ही देर में चार मंजिला इमारत धुएं से भर गई। ऊपरी मंजिलों पर सो रहे परिवार जब तक स …और पढ़ें

Publish Date: Fri, 05 Jun 2026 10:00:28 PM (IST)Updated Date: Fri, 05 Jun 2026 11:15:26 PM (IST)

इंदौर में ईवी शोरूम में भीषण आग।

HighLights

1. खिड़कियों के कांच तोड़े और रस्सी-सीढ़ी से किया रेस्क्यू
2. शोरूम से शुरू हुई आग चौथी मंजिल तक पहुंची
3. दम घुटने से खुली नींद, खिड़की पर आकर मांगी मदद

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। स्कीम नं. 136 स्थित ई-व्हीकल के शोरूम में शुक्रवार सुबह आग लग गई। कुछ ही देर में चार मंजिला इमारत धुएं से भर गई। ऊपरी मंजिलों पर सो रहे परिवार जब तक स्थिति समझ पाते तब तक आग पूरे शोरूम में फैल गई। आसपास के रहवासियों ने गहरे धुएं के बीच लोगों को फंसे देखा तो फायर ब्रिगेड को सूचना देने के साथ ही उन्हें बचाने के प्रयास शुरू कर दिए।

खिड़कियों के कांच तोड़े और रस्सी-सीढ़ी से किया रेस्क्यू

आसपास के मकानों से उक्त भवन की खिड़कियों पर पत्थर फेंककर उनके कांच तोड़े गए। इसके बाद ऊपरी मंजिलों पर फंसे छह परिवारों के बीस लोगों को रस्सी और सीढ़ी आदि की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। खालसा चौक के समीप एक ई-व्हीकल (ईवी) शोरूम में अचानक भीषण आग लगी थी। आग इतनी भीषण थी कि चार मंजिला मकान धुएं से घिर गया और छह परिवारों के 20 लोग उसमें फंस गए।

शोरूम से शुरू हुई आग चौथी मंजिल तक पहुंची

लसूड़िया पुलिस के अनुसार घटना सुबह करीब सवा सात बजे की है। स्कीम-136 (कान्हा श्री होटल के पास) हर्ष अग्रवाल (गीता भवन) की चार मंजिला इमारत (परमेश्वरी विला) बनी है। इमारत में तल मंजिल पर स्कूटर और ऑटो रिक्शा का शोरूम है। शोरूम से आग की शुरुआत हुई और वाहनों तक पहुंच गई। थोड़ी देर में नीचे का धुआं चौथी मंजिल तक पहुंच गया। काले धुएं के कारण सीढ़ियां भी नजर नहीं आ रही थीं। रहवासियों ने एकजुटता दिखाई और मल्टी में सो रहे लोगों को जगाने के लिए पत्थर मारकर खिड़कियों के कांच फोड़े।

दम घुटने से खुली नींद, खिड़की पर आकर मांगी मदद

चौथी मंजिल पर रहने वाला भानू सिंह (शिवपुरी) फ्लैट में फंसा रह गया। उसके साथ बेटी निशा और पत्नी सीमा भी थी। भानू का परिवार गहरी नींद में सोया था। वह निजी कॉलेज में नौकरी करता है। फ्लैट में धुआं भरने पर नींद खुली तो देखा धुएं का गुबार चारों तरफ से घेर चुका था। लोगों की आवाज सुनकर खिड़की पर आया और उसका रेस्क्यू शुरू हुआ।

सीढ़ी का ब्रिज बनाकर सुरक्षित निकाला बाहर, शॉर्ट सर्किट की आशंका

पर्षद पुत्र अंकित चौधरी के अनुसार इमारत के पास में एक और मल्टी बनी है। रहवासियों ने भानू और उसकी बेटी-पत्नी को खिड़की से छज्जे पर निकाला और सीढ़ी लगाकर ब्रिज बनाया। कुछ लोगों ने रस्सी फेंकी और निशा व सीमा को सुरक्षित दूसरी मल्टी की छत पर निकाल लिया। हालांकि तब तक पुलिसकर्मी और फायरकर्मी भी आग बुझाने में जुट चुके थे। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका व्यक्त की गई है। एसआई शोभाराम मालवीय के अनुसार आग से फ्लैट में नुकसान नहीं हुआ है। धुएं के कारण एक व्यक्ति की तबीयत खराब हुई थी।

Source link
#कल #धए #क #करण #सढय #भ #नजर #नह #आ #रह #थ #इदर #म #आग #स #घर #रहवसय #क #जबन #कल #सबह #क #सच

Previous post

युवक की आयु 21 वर्ष से कम है, विवाह को मान्यता नहीं दे सकते, इंदौर हाईकोर्ट में अजीब केस की सुनवाई

Next post

Aamir Khan 5 जुलाई को गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ करेंगे शादी, खुद ने ही कर दिया है कन्फर्म

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के स्टार अभिनेता आमिर खान एक बार फिर से शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। वह गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ 5 जुलाई शादी करेंगे। उन्होंने खुद ही शादी की खबर को कन्फर्म कर दिया। बॉलीवुड के इस दिग्गज अभिनेता की ये तीसरी शादी होगी। खबरों के अनुसार, आमिर खान ने बताया कि मैं इस समय अमेरिका में हूं। शादी की खबर सही है।

हमारी शादी 5 जुलाई को होगी। पहले आमिर ने कहा था कि शादी उनकी प्राथमिकता नहीं है और वह गौरी के साथ ऐसे ही खुश हैं। अब इस संबंध में उन्होंने कहा कि समय के साथ दोनों की भावनाएं बदल गई हैं। अब हम दोनों को लगता है कि अपने रिश्ते को अगले पड़ाव पर ले जाने का समय आ गया है।

बॉलीवुड को अनेक सुपरहि फिल्में दे चुके आमिर खान ने गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ शादी को लेकर बोल दिया कि मैं खुद को पहले से ही उनका पति मानता हूं। अब इस रिश्ते को शादी का नाम देना हमारे साथ की एक स्वाभाविक अगली शुरुआत है।

पहले ही भी दो बाद हो चुकी है शादी
अपने अभिनय के दम पर बॉलीवुड में बादशाहत साबित कर चुके आमिर ने साल 1986 में फिल्म प्रोड्यूसर रीना दत्ता से पहला विवाह किया था। साल 2002 में रीना से अलग होने के बाद उन्होंने साल 2005 में डायरेक्टर किरण राव से नाता जोड़ा था। साल 2021 में किरण से भी आमिर का तलाक हो गया था। आमिर खान की गिनती बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता में होती है।

PC:amarujala
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
Aamir Khan, girlfriend Gauri Spratt, Hindi news

Post Comment