गुजरात में भारी बारिश से बाढ़ के हालात हैं। बारिश से जुड़ी घटनाओं में 35 लोगों की मौत हुई है। सेना ने राहत और बचाव अभियान चलाकर 790 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला है।
गुजरात में भारी बारिश के बाद दुश्वारियां बरकरार हैं। सेना ने दक्षिण गुजरात, अहमदाबाद एवं केंद्र शासित प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली के बाढ़ प्रभावित इलाकों में बड़े पैमाने पर राहत और बचाव अभियान चलाकर जलमग्न और मुश्किल हालात वाले क्षेत्रों में फंसे 790 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला है। इस बीच मौसम विभाग ने गुजरात के कई जिलों में कल भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
35 लोगों की मौत
अधिकारियों के अनुसार, 21 और 22 जुलाई को भारी बारिश के बाद गुजरात के कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात बन गए थे। बीते कुछ दिनों में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 35 लोगों की मौत हो चुकी है जिनमें से सबसे अधिक 29 मौतें वलसाड और नवसारी जिलों में हुई हैं।
राहत और बचाव अभियान शुरू
सेना की दक्षिणी कमान ने 23 जुलाई की शाम को राहत और बचाव अभियान शुरू किया। पूरे अभियान के दौरान सेना ने जलमग्न और मुश्किल इलाकों से 790 से अधिक लोगों को निकाल कर सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया।
एजेंसियों के साथ मिलकर काम
रक्षा विभाग की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि सेना की दक्षिणी कमान ने 23 जुलाई की शाम को मानवीय सहायता और आपदा राहत अभियान शुरू किया है। बीते 3 दिनों के दौरान सेना के जवानों ने प्रभावित लोगों को समय पर मदद पहुंचाने के लिए NDRF, SDRF, स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन्स सेंटर, सिविल एडमिनिस्ट्रेशन और अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर काम किया है।
इन शहरों में बचाव अभियान
सेना ने नवसारी, वलसाड, वापी, सिलवासा और अहमदाबाद के बाढ़ प्रभावित इलाकों में कई राहत और बचाव दल तैनात किए हैं। वहीं किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त टीम को स्टैंडबाय पर रखा है। पूरे अभियान के दौरान सेना के जवानों ने डूब चुके और मुश्किल इलाकों में बचाव अभियान चलाया। इस तरह फंसे 790 से अधिक नागरिकों को सुरक्षित निकाला गया है।
इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट
इस बीच मौसम विभाग ने सोमवार को गुजरात के वाव-थराद, पाटन, वडोदरा, छोटा उदेपुर, नर्मदा, भरूच, सूरत, तापी, डांग, नवसारी, वलसाड, दमन, दादरा, नगर हवेली जिलों में अलग-अलग स्थानों पर गरज चमक के साथ जोरदार बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।
कल इन जिलों में भी झमाझम बारिश
मौसम विभाग ने सोमवार को गुजरात के बनासकांठा, मेहसाणा, साबरकांठा, गांधीनगर, अरावली, खेड़ा, अहमदाबाद, आनंद, पंचमहल, दाहोद और महिसागर, वडोदरा, छोटा उदेपुर, कनर्मदा, भरूच, सुरेंद्रनगर, राजकोट, जामनगर, पोरबंदर, जूनागढ़, अमरेली, भावनगर, मोरबी, द्वारका, गिर सोमनाथ, बोटाद, कच्छ और दीव जिलों के अलग-अलग हिस्सों में भी हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की है।
#गजरत #म #भर #बरश #स #आफत #सन #न #क #नकल #कल #इन #जल #म #चतवन



Post Comment