जनगणना 2027 के पहले चरण में इंदौर में 1 मई से 6 हजार प्रगणक मकानों की गिनती शुरू करेंगे। …और पढ़ें
HighLights
- इंदौर जिले को 42 क्षेत्रों में बांटा- 22 शहरी जोन, 10 तहसील, 8 नगर परिषद और महू कैंट
- कर्मचारी अपने एंड्रायड 12 या आईओएस 15 से ऊपर वाले मोबाइल से करेंगे डेटा एंट्री
- प्रशासन ने सुबह-शाम गणना की हिदायत दी; फरवरी 2027 में होगी आबादी की गिनती
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। जनगणना के पहले चरण की प्रक्रिया जारी है और आमजन के लिए स्वयं गणना की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। 15 अप्रैल से शुरू हुई प्रक्रिया में अब तक साढ़े सात हजार लोगों ने स्वयं गणना की सुविधा का उपयोग किया है। 30 अप्रैल तक स्वयं गणना की सुविधा मिलेगी।
एक मई से छह हजार प्रगणक मकानों की गणना का कार्य शुरू करेंगे। इस दौरान स्वयं गणना करने वाले व्यक्ति को गणना का आइडी नंबर प्रगणक को उपलब्ध कराना होगा। इससे वह सीधे जानकारी का सत्यापन कर अप्रूव कर सकेंगे।
3861 गणना ब्लाक
जनगणना 2027 का कार्य दो चरण में होना है। पहले चरण में मकानों की गणना का कार्य एक से 30 मई तक होगा और इसके लिए जिले में 5931 ब्लाक बनाए गए हैं। ग्रामीण क्षेत्र में 2070 और शहरी क्षेत्र में 3861 गणना ब्लाक हैं। प्रत्येक ब्लाक में प्रगणक की नियुक्ति कर प्रशिक्षण दिया जा चुका है। जनगणना कार्य को प्रभावी बनाने के लिए जिले को 42 क्षेत्रों में विभाजित किया गया है।
इसमें शहरी क्षेत्र में 22 जोन, 10 तहसील, आठ नगर परिषद और महू कैंटोनमेंट बोर्ड को शामिल किया गया है। हर स्तर पर अधिकारियों की नियुक्ति कर जिम्मेदारियां तय की गई हैं। जिले में मकानों की नंबरिंग के दौरान दस लाख से अधिक निर्माण चिह्नित किए गए थे। इसकी सही जानकारी मकानों की गणना के दौरान सामने आएगी। वर्ष 2027 में एक से 28 फरवरी तक आबादी की गणना होगी।
मोबाइल में दर्ज करना होगा डाटा
इस बार जनगणना में ब्रिंग योर ओन डिवाइस माडल अपनाया गया है। कर्मचारी अपने ही मोबाइल से डेटा दर्ज करेंगे, जो आफलाइन भी काम करेगा और इंटरनेट मिलने पर सर्वर पर अपलोड हो जाएगा। इससे प्रक्रिया तेज और अधिक सटीक होने की उम्मीद है।
मोबाइल कर्मचारियों का स्वयं का होगा। मोबाइल का आपरेटिंग सिस्टम एंड्रायड वर्जन 12 या उससे ऊपर, आइओएस वर्जन 15 या उससे ऊपर होना चाहिए। वहीं मोबाइल का स्टोरेज कम से कम आठ जीबी का खाली होना अनिवार्य है। मोबाइल में पीडीएफ व्यूअर, मैप और दस्तावेज देखने के लिए होना चाहिए।
गर्मी में बढ़ सकती है परेशानी
जनगणना के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश पर रोक लगी है। इससे अधिकारी और कर्मचारी परेशान हैं, क्योंकि मई माह में जनगणना का कार्य होना है और इस दौरान तेज गर्मी का दौर रहता है। ऐसे में प्रगणक की जिम्मेदारी संभाल रहे कर्मचारी परेशान हैं। हालांकि प्रशासन द्वारा सुबह और शाम को गणना का कार्य करने की हिदायत दी गई है, ताकि अधिक गर्मी से बचा जा सके। इस दौरान लोग घरों में आसानी से मिल भी जाते हैं।
Source link
#जनगणन #इदर #म #एक #मई #स #हजर #करमचर #करग #मकन #क #गनत #ऑनलइन #हग #पर #परसस



Post Comment