पुलिस ने शाम को मानव गंगवानी को हिरासत में लिया। उसको Online सट्टा केस में गिरफ्तारी करने की तैयारी है। उसका संजय कौशल (ब्राउन शुगर का आरोपित) से तार …और पढ़ें
HighLights
- नाना पटवारी का करीबी मानव गिरफ्तार
- कथित छात्र नेता रवि से घंटों पूछताछ
- सट्टे में नाना के पास पहुंची पुलिस
नईदुनिया प्रतिनिधि,इंदौर। ड्रग्स कनेक्शन में चकमा दे रहा नाना पटवारी आन लाइन सट्टा केस में उलझता नजर आ रहा है। बुधवार को राजेंद्र नगर पुलिस ने नाना के करीबी मानव गंगवानी को गिरफ्तार कर लिया। मानव का ड्रग्स कांड में भी नाम सामने आया था और पुलिस ने नाना के साथ उससे भी पूछताछ की थी। पुलिस ने कथित छात्र नेता रवि चौधरी से भी घंटो तक पूछताछ की है।
डीसीपी जोन-1 नरेंद्रसिंह रावत के अनुसार पुलिस ने शुरुआत धोखाधड़ी की शिकायत से की थी। दोपहर को सुमित मंत्री के करीबी पप्पू मंत्री को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। उसने बताया कि 2010 में ,सुमित मंत्री और पटवारी के साथ शुभम रेसिडेंसी के नाम से प्रोजेक्ट पूरा किया था।
इसके बाद शुभम रियलिटी के नाम से सुमित के साथ काम किया। पहले प्रोजेक्ट में साइलेंट पार्टनर था। वह उसमें सिर्फ निवेश करता था। डीसीपी के अनुसार इसके बाद दोनों में मनमुटाव हो गया और लाभम ग्रूप में शामिल हो गया। उसने पटवारी ग्रूप से कनेक्शन से इनकार किया है।
पुलिस ने शाम को मानव गंगवानी को हिरासत में लिया। उसको Online सट्टा केस में गिरफ्तारी करने की तैयारी है। उसका संजय कौशल (ब्राउन शुगर का आरोपित) से तार जुड़े मिले हैं।
मानव को नाना पटवारी के साथ पहली बार हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने इसके बाद रवि चौधरी को बुलाया और सट्टा केस में पूछताछ की। पुलिस ने रवि से खातों की जानकारी मांगी है। कुणाल पटवारी का नाम भी सट्टे में नाम सामने आया है।
Source link
#जत #पटवर #क #भई #नन #क #करब #मनव #गरफतरकथत #छतर #नत #रव #स #घट #पछतछ



Post Comment