टीकमगढ़ में रविवार को मानसून सक्रिय हो गया। दोपहर बाद आसमान में घने बादल छाए और रुक-रुक कर बारिश का दौर शुरू हो गया। इससे पहले सुबह से दोपहर तक धूप निकली रही, जिसके कारण अधिकतम तापमान में 2.5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। शनिवार को यह 30.5 डिग्री सेल्सियस था, जो रविवार को बढ़कर 33 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। लंबे अंतराल के बाद हुई इस बारिश से खरीफ फसलों को राहत मिली है। कम वर्षा के कारण खरीफ फसलें खेतों में सूखने की कगार पर पहुंच गई थीं। भू-अभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, टीकमगढ़ जिले में अब तक 13.2 इंच औसत बारिश दर्ज की गई है। पिछले साल इसी अवधि तक 44.3 इंच औसत बारिश रिकॉर्ड की गई थी। जिले की कुल औसत बारिश का आंकड़ा 40 इंच है, जो पिछले साल अगस्त के पहले सप्ताह में ही पूरा हो गया था। इस वर्ष जिले की कुछ तहसीलों में केवल 10 से 15 % बारिश हुई है, जबकि कुछ अन्य तहसीलों में 20 से 25 % बारिश दर्ज की जा चुकी है। किसान रामकिशन यादव ने बताया कि पिछले साल को छोड़कर, इससे पहले सावन और भादो के महीनों में जिले में अच्छी बारिश होती रही है। अभी सावन का आधा महीना और भादो का पूरा महीना शेष है, जिसमें अच्छी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक से दो दिनों तक जिले में अच्छी बारिश होने की संभावना है। इस बार कम बारिश के कारण जिले के तालाबों और नदी-नालों में पानी का स्तर काफी कम है। जिले का एकमात्र बान सुजारा बांध भी केवल 35% भरा और अब तक इसके गेट एक भी बार नहीं खोले गए हैं। पिछले साल यह बांध लबालब भर गया था और कई बार गेट खोलकर पानी छोड़ना पड़ा था।
Source link
#टकमगढ #म #मनसन #सकरय #रकरक #कर #बरश #जर #खरफ #फसल #क #मल #रहत #अगल #द #दन #अचछ #बरश #क #सभवन #Tikamgarh #News



Post Comment