इंदौर में मौसम ने करवट ली। तेज धूल भरी आंधी के चलते कुछ ही मिनटों में पूरा शहर धूल के गुबार से ढक गया। …और पढ़ें
HighLights
- तेज धूल भरी आंधी से इंदौर शहर धूल की चादर में ढका
- करीब 100 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली हवाएं
- कई पेड़, होर्डिंग और टीनशेड क्षतिग्रस्त, जनजीवन प्रभावित
डिजिटल डेस्क। इंदौर में सोमवार को मौसम ने करवट ली। तेज धूल भरी आंधी के चलते कुछ ही मिनटों में पूरा शहर धूल के गुबार से ढक गया। हालात ऐसे बन गए कि कई इलाकों में दृश्यता काफी कम हो गई और लोगों को दिन में ही रात जैसा माहौल महसूस होने लगा।

मौसम विभाग के अनुसार, शहर में हवाओं की रफ्तार करीब 100 किलोमीटर प्रतिघंटा तक पहुंच गई। तेज हवाओं के साथ आसमान में घने बादल भी छा गए, जिससे मौसम पूरी तरह बदल गया।

आंधी का असर शहर के कई हिस्सों में देखने को मिला। तेज हवा के कारण कई जगह पेड़ उखड़कर सड़कों पर गिर गए, जबकि बड़े-बड़े होर्डिंग भी क्षतिग्रस्त हो गए। कई मकानों और दुकानों के टीनशेड उड़ गए, जिससे लोगों को नुकसान उठाना पड़ा।
Source link
#धल #भर #आध #स #थम #इदर #कम #परतघट #क #रफतर #स #चल #हव #कई #पड #और #हरडग #गर



Post Comment